फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   The disclosure of vigilance raids

विजिलेंस की छापेमारी से हड़कंप

Sat, 06 Jun 2015 10:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो। सोनभद्र
अमर उजाला ब्यूरो। सोनभद्र Updated Sat, 06 Jun 2015 10:39 PM IST
विज्ञापन
The disclosure of vigilance raids
 बिजली चोरी की शिकायत पर वाराणसी स्थित विजिलेंस की टीम के शनिवार को नगर के कई क्षेत्रों में छापेमारी एवं जांच करने से दिनभर उपभोक्ताओं में हड़कंप की स्थिति बनी रही। टीम का नेतृत्व कर रहे इंस्पेक्टर जबरूल हसन ने बताया कि नगर के कई क्षेत्रों में स्वीकृत लोड से ज्यादा एवं चोरी से बिजली जलाने की लगातार शिकायत मिलने पर छापेमारी की जा रही है। वीआईपी रोड स्थित एक पुस्तक की दुकान सहित वेल्डिंग की दुकानों पर जांच के दौरान स्वीकृत लोड से ज्यादा लोड मिला है। उन्होंने बताया कि जांच के बाद रिपोर्ट तैयार कर उत्पादन निगम के अधिकारियों के पास वसूली के लिए प्रेषित किया जाएगा। नगर के चोपन रोड, वीआईपी रोड, गीता मंदिर, गैस गोदाम रोड आदि जगहों पर छापेमारी की गई। टीम में मुख्य रूप से स्थानीय जेई अंबुज प्रजापति, अरुण कुमार, बांकेलाल, अनिल कुमार सिंह, भूवनेश्वर आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed