फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   The devotees were passing through the rising water to Sun

उगते सूर्य को अर्घ्य देकर व्रतियों ने किया पारण

Wed, 18 Nov 2015 10:02 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र Updated Wed, 18 Nov 2015 10:02 PM IST
विज्ञापन
The devotees were passing through the rising water to Sun
 सूर्योपासना के डाला छठ महापर्व का बुधवार का उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही समापन हो गया। छठ घाटों श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। जल में खड़ा होकर व्रतधारियों ने भगवान भाष्कर का पूजन-अर्चन किया। वैदिक मंत्रोचार से आसपास का वातावरण भक्तिमय हो गया। कई पूजा स्थलों पर रात भर भक्ति जागरण हुआ। छठ मइया के गीतों पर भक्त थिरकते रहे। पूजा स्थलों पर काफी संख्या में फोर्स डटी रही।
विज्ञापन



सूर्योपासना के चार दिनी छठ महापर्व के तीसरे दिन मंगलवार की शाम डूबते सूर्य को श्रद्धालुओं पूरी रात सूर्यदेव और छठ मइया की आराधना की। बुधवार की अल सुबह भगवान भाष्कर के उदय होते ही व्रतधारी पानी में खड़ा होकर सूर्य को अर्घ्य देने लगे। छठ मईया के जयकारे से समूचा इलाका गूंज उठा और चहुंओर पटाखे छूटने लगे। राबर्ट्सगंज नगर में स्थित रामसरोवर, बसुहा तालाब, बढ़ौली तालाब, मेहुड़ी नहर, बरकरा तालाब, कैथी तालाब, मानपुर तालाब पर सूर्यदेव को अर्घ्य देने के लिए भक्तों का तांता लगा रहा।
विज्ञापन


यहां विद्यानों ने वैदिक मंत्रोचार के साथ श्रद्धालुओं ने आहुति डलवाई। पूजन-अर्चन समाप्त होने के उपरांत व्रतियों ने केला, ठेकुआ, ईख, सेव, लड्डू आदि का प्रसाद वितरण किया। इसके बाद वे घर जाकर अन्न ग्रहण कर 36 घंटे कठिन व्रत तोड़ा। बढौली तालाब पर कांग्रेस सेवा दल के प्रदेश संगठन मंत्री उषा चौबे की ओर से जै मां गायत्री ग्रुप के बैनर तले देवी जागरण का आयोजन किया गया। विधायक रमेश चंद्र दूबे ने भगवान भाष्कर का पूजन-अर्चन कर जागरण का शुभारंभ किया। राबर्ट्सगंज के युवा कलाकार सूरज गुप्ता ने गणेश वंदना से कार्यक्रम की शुरूआती की।
विज्ञापन
विज्ञापन



उधर अकड़हवा पोखरा पर बने छठ घाट पर सभासद भानू जायसवाल, अभिषेेक गुप्ता की ओर से भक्ति जागरण का आयोजन किया गया। रात भर भक्ति गीतों पर श्रद्धालु थिरकते रहे। पूजा स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर अलग-अलग फोर्स के साथ सीओ सच्चिदानंद, कोतवाल अबरार अहमद और कस्बा चौकी प्रभारी अवधनाथ यादव भ्रमण करते रहे।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed