{"_id":"682b7c6a0133d2dfae0db744","slug":"the-demand-for-electricity-has-crossed-29-thousand-megawatts-sonbhadra-news-c-194-1-son1003-128600-2025-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: 29 हजार मेगावाट के पार पहुंची बिजली की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: 29 हजार मेगावाट के पार पहुंची बिजली की मांग
विज्ञापन
बढ़ती गर्मी के बीच बिजली की मांग में इजाफा लगातार जारी है। सोमवार को पीकआवर में बिजली की मांग 29 हजार मेगावाट के आंकड़े को पार कर गई। पिछले साल 25 मई को मांग 29 हजार के स्तर पर पहुंची थी।
बिजली की बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए निगम सहित निजी एवं जलविद्युत इकाइयों से उत्पादन कराया जा रहा है। माह के शुरूआत में बढ़ती गर्मी के कारण बिजली की अधिकतम मांग 25837 मेगावाट दर्ज की गई थी।
सोमवार को पीकआवर में बिजली की मांग 54.2 करोड़ यूनिट यानी 29047 मेगावाट पर पहुंच गई। पिछले वर्ष आज के दिन बिजली की अधिकतम मांग 28092 मेगावाट दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
25 मई के बाद बिजली की अधिकतम मांग ने 29 हजार मेगावाट का आंकड़ा पार किया था। बिजली की मांग को पूरा करने के लिए निगम सहित निजी क्षेत्रों की इकाइयों को पूर्ण क्षमता के साथ संचालित किया जा रहा है।
उत्पादन निगम की अनपरा तापीय परियोजना की 500 मेगावाट की पांचवीं इकाई से 500 मेगावाट और सातवीं इकाई से 502 मेगावाट, निजी क्षेत्र की एमईआईएल समूह की अनपरा एनर्जी लिमिटेड की 600 मेगावाट की दूसरी इकाई से 600 मेगावाट का रिकाॅर्ड उत्पादन हुआ।
इस दौरान ओबरा हाईड्रो से 50 मेगावाट, खारा हाइड्रो से 13 मेगावाट और माताटीला हाइड्रो से 22 मेगावाट का उत्पादन किया गया। पीक आवर में बिजली की अधिकतम मांग 29047 मेगावाट और न्यूनतम मांग 19030 मेगावाट रही।