{"_id":"60aa4ff28ebc3e34f903651b","slug":"the-culvert-of-the-bridge-washed-away-due-to-strong-flow-of-water-sonbhadra-news-vns59087845","type":"story","status":"publish","title_hn":"पानी के तेज बहाव में बह गया पुलिया का पाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानी के तेज बहाव में बह गया पुलिया का पाया
विज्ञापन
दो दिन पहले आई तेज बारिश के बहाव में विंढमगंज के महुली करहिया संपर्क मार्ग पर जोरकहू गांव में 6.4 किमी पिलर के पास स्थित पुलिया का पाया ढह गया। करीब ढाई साल पहले प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत ग्रामीण अभियंत्रण विभाग की ओर से इसका निर्माण कार्य पूरा कराया गया था। ग्रामीणों ने बताया कि लगभग एक वर्ष पूर्व ही पुलिया के पाये में दरार आ गई थी। तीन पाये पर निर्मित पुलिया के बीच का पाया ढह जाने के कारण यहां से भारी वाहनों के गुजरने पर खतरा मंडराने लगा है।
दुद्धी तहसील क्षेत्र के सुदूर एवं जंगल से आच्छादित दर्जन भर गांवों को रींवा रांची राजमार्ग से जोड़ने वाले मार्ग पर पुलिया का पाया निर्माण के कुछ ही दिनों बाद ध्वस्त हो जाने से ग्रामीणों में आक्रोश है। ग्रामीणों ने कहा कि संबंधित कार्यदायी संस्था ने घटिया निर्माण सामग्री का इस्तेमाल किया। जिससे पुलिया का अस्तित्व खतरे में पड़ गया है। क्षेत्र के डूमरा, कोरगी, पतरिहा, जोरकहू, करहिया, बासीन, औराडंडी, घिचोरवा आदि दर्जन भर गांवों के लोग दुद्धी तहसील मुख्यालय पर जाने के लिए इसी मार्ग का इस्तेमाल करते हैं। डूमरा ग्राम प्रधान रामनाथ और पतरिहा ग्राम प्रधान प्रतिनिधि बुंदेल चौबे ने कहा कि पुलिया का पाया ढह जाने से इधर से भारी वाहनों के गुजरने पर बड़ा खतरा पैदा हो सकता है। कहा कि निर्माण के दो वर्ष बाद ही पूरी सड़क जहां तहां से उखड़ गई है। बड़े बड़े गढ्ढे बन गए हैं। यहां आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। ग्रामीणों ने कहा कि यदि तत्काल ढहने वाले पाया का निर्माण नहीं कराया गया तो पुलिया का स्लैब कभी भी धराशाई हो सकता है। ग्रामीणों ने उच्चाधिकारियों से सड़क निर्माण की गुणवत्ता की जांच कर दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के सहायक अभियंता नंद कुमार ने कहा कि उन्हें पुलिया के पाये के ढह जाने की जानकारी नहीं है।