फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   The couple was fighting while drunk, their bodies were found on the roadside

Sonebhadra News: नशे में आपस में विवाद कर रहे थे दंपती, सड़क किनारे मिले शव

Sun, 06 Apr 2025 11:00 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 06 Apr 2025 11:00 PM IST
विज्ञापन
The couple was fighting while drunk, their bodies were found on the roadside
रेणुकूट । पिपरी थाना क्षेत्र में मुर्धवा मोड़ के पास रविवार की सुबह सड़क किनारे दंपती के शव मिले। दोनों शव एक-दूसरे के पास पड़े थे। शनिवार की देर शाम उन्हें आपस में विवाद करते देखा गया था। आशंका जताई जा रही है कि किसी वाहन की चपेट में आने से उनकी मौत हुई है। पुलिस शवों को कब्जे में लेकर छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन

चोपन थाना क्षेत्र के कनछ गांव निवासी राजकुमार यादव (35) और उसकी पत्नी विमला (30) मजदूरी करते थे। काम के लिए ही दोनों घर से निकले थे। शनिवार की शाम दोनों को रेणुकूट में मुर्धवा मोड़ के पास देखा गया था। दोनों सड़क पर ही आपस में विवाद कर रहे थे। स्थानीय लोगों के मुताबिक दोनों शराब के नशे में थे। बीचबचाव कर उन्हें वहां से हटा दिया गया था। रविवार की सुबह लोग टहलने के लिए निकले तो सड़क किनारे दोनों के शव पड़े थे। शरीर पर वाहन के पहिए के निशान थे। सूचना पाकर थाना प्रभारी विश्वनाथ प्रताप सिंह और रेणुकूट चौकी प्रभारी राजेश चौबे मौके पर पहुंचे। शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू की। काफी प्रयास के बाद दोनों की शिनाख्त हुई। पिपरी सीओ अमित कुमार ने बताया कि स्थानीय लोगों से पूछताछ में दंपती के नशे में धुत होकर विवाद करने और फिर सड़क पर ही बेसुध होकर गिरने की जानकारी मिली है। आशंका जताई जा रही है कि रात में किसी वाहन ने बैक करते समय उन्हें चपेट में ले लिया। शवों को हिंडाल्को मोर्चरी में रखवा दिया गया है। उनके घर वालों को सूचना दी गई है। दंपती को तीन बच्चे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed