फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   The country also had to face various cultures

देश की विभिन्न संस्कृतियों से भी कराया रूबरू

Wed, 02 Dec 2015 10:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र Updated Wed, 02 Dec 2015 10:11 PM IST
विज्ञापन
The country also had to face various cultures

एनटीपीसी रिहंद में मनाए गए सुरक्षा माह के समापन पर मंगलवार की शाम परियोजना के इंद्रधनुष प्रेक्षागृह में विविध रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान आयोजित प्रतियोगिताओं में अव्वल आए प्रतिभागियों को पुरस्कृत भी किया गया।

विज्ञापन


मुख्य अतिथि राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद मुंबई के महानिदेशक वीबी संत और एनटीपीसी रिहंद के समूह महाप्रबंधक के श्रीधर ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों के सर्वांगीण विकास में सहायक होते हैं। इसके बाद विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत कर उनका हौसला बढ़ाया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों की कड़ी में सर्वप्रथम सेंट जोसफ विद्यालय के विद्यार्थियों ने देश प्रेम से ओत प्रोत सामूहिक नृत्य की प्रस्तुति दी। केंद्रीय विद्यालय के विद्यार्थियों ने राजस्थानी गीत रंगीलो मारो ढोलना.. के बोल पर सामूहिक नृत्य किया। डीएवी के विद्यार्थियों ने सेव द गर्ल चाइल्ड.. थीम पर मनमोहक प्रस्तुति देकर लोगों को मुग्ध कर दिया।
विज्ञापन



बाल भवन के बच्चों ने भी बेहतर प्रस्तुति से वाहवाही बटोरी। इसी तरह रिहंद आवासीय परिसर स्थित विद्यालयों के विद्यार्थियों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियों से लोगों के मन को मोहे रखा। अपर महाप्रबंधक टी एस एवं सुरक्षा जीसी पांडेय ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया। संचालन स्मृति त्रिपाठी और अधिकारी मानव संसाधन मिथिलेश कुमार श्रीवास्तव ने किया। इस मौके पर महाप्रबंधक एके मुखर्जी, रंजन कुमार, एके केशरी, गांगुली, रजनीश रस्तोगी, सीआईएसएफ़ के उपसमादेष्टा एसके मिश्रा, प्रधानाचार्य डॉ. आरके भारतीए, डॉ. देवेंद्र कुमार मिश्रा, फादर सुनील नरोना आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed