फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   The condition of farmers is worse in UP

यूपी में बदतर है किसानों की हालत

Sun, 29 Nov 2020 07:41 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 29 Nov 2020 07:41 PM IST
विज्ञापन
The condition of farmers is worse in UP
रौप स्थित आम आदमी पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते उत्तर प्रदेश प्रभारी अभिनव र - फोटो : SONBHADRA
सोनभद्र। यूपी में किसानों की हालत बदतर है। धान क्रय केंद्रों पर किसानों के लिए कोई सुविधा नहीं है। ठंड के समय में अलाव तक नहीं जलाए जा रहे हैं। स्थानीय स्तर पर आम लोगों की समस्याओं का निस्तारण नहीं किया जा रहा है। इन समस्याओं को लेकर आम आदमी पार्टी जल्द ही आंदोलन करेगी।
विज्ञापन

ये बातें आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी अभिनव राय ने रौप गांव स्थित पार्टी कार्यालय पर पत्रकार वार्ता के दौरान कहीं। उन्होंने कहा कि किसानों को उपज का सही दाम नहीं मिल रहा है। किसान परेशान हैं। दिल्ली में उन्हें प्रदर्शन करने की अनुमति भी काफी जद्दोजहद के बाद मिली। उन्होंने केंद्र और प्रदेश सरकार पर किसान विरोधी होेने का आरोप लगाया। इसके पूर्व पार्टी के जिला कार्यालय पर उन्होंने समीक्षा की। बैठक में किसानों की समस्याओं को लेकर प्रदर्शन करने और राष्ट्रपति को ज्ञापन सौंपने का निर्णय लिया गया। प्रदेश प्रभारी ने बताया कि पार्टी इस बार जिला पंचायत चुनाव में हिस्सा लेगी। बैठक में पार्टी के प्रभारी मनीष त्रिपाठी, जिलाध्यक्ष नीरज पांडेय, जिलामहासचिव रमेश गौतम, महेंद्र कुमार खरवार, मुख्तार अहमद अंसारी, देवेंद्र पांडेय, रिजवान खां, सुरेश शुक्ला, श्रवण कुमार, दिनेश पटेल, राजेंद्र मौर्य, रामजी मौर्य, समीर खां, रोशन पांडेय, विजय गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed