{"_id":"17c2e228e59841021d4eb20366cd770f","slug":"the-commotion-was-accused-of-rigging-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धांधली का आरोप लगा किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धांधली का आरोप लगा किया हंगामा
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र
Updated Mon, 31 Aug 2015 11:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कलेक्ट्रेट मेें सोमवार को अतिरिक्त एसडीएम राजेंद्र तिवारी के समक्ष ग्रामीण अभियंत्रण सेवा प्रखंड के 560 लाख के कार्यों का टेंडर खुलना की प्रक्रिया जैसे ही शुरू हुई ठेकेदारों ने हंगामा शुरू कर दिया। ठेेकेदारों का कहना था कि आरईएस के एक्सईएन अपने चहेते ठेकेदारों को काम देने केे लिए अन्य ठेकेदारों के टेंडर लगे पत्रावलियों मेें खांमियां दिखा रहे है। लेकिन एक्सईएन की मनमानी नहीं चलने दी जाएगी। हालांकि एसडीएम ने नियमानुसार टेंडर खुलने का आश्वासन देकर ठेकेदारों को शांत कराया।
पूर्व निर्धारित समयानुसार दोपहर करीब एक बजे अतिरिक्त एसडीएम राजेंद्र तिवारी की देखरेख में आरईएस के अधिकारियों ने पूर्व में डाली निविदाओं का फाइनेंसियल बीट खुलने की प्रकिया के शुरू होते ही दर्जनों ठेकेदारों ने विरोध शुरू कर दिया। इससे दफ्तर में हड़कंप की स्थिति उत्पन्न हो गई। इस दौरान ठेकेदारों ने कहा कि प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी डा. राम मनोहर लोहिया समग्र विकास योजना के तहत 2015-16 में 24 गांवों का चयन किया गया है। चयनित गांवों मेें ग्रामीण अभियंत्रण विभाग प्रखंड ने सीसी रोड बनाने के लिए पांच करोड़ 60 लाख रुपये का टेंडर निकाला है। दर्जनों ठेकेदारों ने टेंडर डाला है। कहा कि आरईएस विभाग के अधिकारी फाइनेंसियल बीट खोलने में धांधली कर रहे हैं। ऐसा अधिकारी अपने चहेते ठेकेदारों को काम देने के लिए कर रह रहे हैं। इस संबंध में आरईएस के एक्सईएन केसी श्रीवास्तव ने कहा कि ठेकेदारों द्वारा लगाए गए सभी आरोप निराधार है। नियमानुसार टेंडर खोला जाएगा। संदीप मिश्रा, मनोज सोनकर, छोटन पांडेय, पियूष सिंह आदि शामिल रहे।