{"_id":"26f0c9ed62c1eea8a72c0e2a8e8b0841","slug":"the-committee-s-position-to-be-output-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कमेटी ने जानी बिजली उत्पादन की स्थिति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कमेटी ने जानी बिजली उत्पादन की स्थिति
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र
Updated Thu, 03 Sep 2015 11:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शासन स्तर से गठित विद्युत व्यवस्था संबंधी जांच समिति के तीन सदस्यीय दल ने गुरुवार को ऊर्जांचल का दौरान किया। जिले में स्थापित राज्य, केंद्र एवं निजी तापीय एवं पन बिजली परियोजनाओं में बिजली उत्पादन, विद्युत वितरण, सीएसआर से जुड़ी गतिविधियों और संविदा मजदूरों की स्थिति का हाल जाना गया।
भाजपा एमएलसी केदारनाथ सिंह, माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष एवं शिक्षक एमएलसी केदार सिंह और सपा एमएलसी लीलावती कुशवाहा की मौजूदगी वाला दल गुरुवार की सुबह दस बजे रिहंद डैम स्थित पन बिजली गृह पहुंचा। यहां उत्पादन की स्थिति जानने के बाद टीम अनपरा पहुंची। सीजीएम इं. त्रिभुवन तिवारी एवं अन्य से मुलाकात कर उत्पादन एवं अन्य गतिविधियों का हाल जाना।
दोपहर दो बजे शक्तिनगर में ऊर्जांचल स्थित बिजली परियोजना प्रतिनिधियों के साथ ही संविदा मजदूरों के समस्याओं के त्वरित निस्तारण, बोनस एवं मानदेय का समय से तथा नियमानुसार भुगतान के निर्देश दिए। टीम अगुवा केदारनाथ सिंह ने बताया कि परियोजना प्रतिनिधियों के उत्तर काफी हद तक संतोषजनक रहे हैं।