{"_id":"60e1ef868ebc3e0a352862dd","slug":"the-commissioners-became-strict-then-the-paddy-was-delivered-to-the-mills-sonbhadra-news-vns5986382124","type":"story","status":"publish","title_hn":"सख्त हुए कमिश्नर तो मिलों पर पहुंचाया धान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सख्त हुए कमिश्नर तो मिलों पर पहुंचाया धान
विज्ञापन
जिले मे पीसीएफ ने 59985.93 मीट्रिक टन धान खरीद की लेकिन अभी तक ढाई हजार क्विंटल धान मिलों पर नहीं पहुंचा है। इसकी जानकारी होने के बाद मंडलायुक्त ने पीसीएफ प्रबंधक पर नाराजगी जाहिर करते हुए तत्काल क्रय किए पूरे धान को मिलों पर भेजवाने का निर्देश दिया है। इसके बाद हरकत में आए अफसरों ने आननफानन धान मिलों पर भेजवाया।
पिछले माह मंडलायुक्त योगेश्वर राम मिश्र ने मंडल में खरीफ विपणन वर्ष 2020-21 में मिलों द्वारा ऑनलाइन धान की प्राप्ति न किये जाने की समीक्षा की थी। पाया कि पीसीएफ ने सोनभद्र में 11325 कृषकों के माध्यम से 59985.93 मीट्रिक टन धान की खरीद की। क्रय धान के सापेक्ष कुल 59985.93 मीट्रिक टन धान मिलों को प्रेषित किया गया लेकिन मिलों द्वारा मात्र 59713.13 एमटी धान की मात्रा की स्वीकृत की गयी है। अब भी 272.80 मीट्रिक टन धान की प्राप्ति मिलों द्वारा किया जाना शेष है। इससे यह स्पष्ट हो रहा है कि मिल पर धान भेजा नहीं गया है। आयुक्त ने नाराजगी व्यक्त करते हुए क्षेत्रीय प्रबंधक, पीसीएफ मंडल विंध्याचल मीरजापुर को पत्र भेजकर तत्काल शत-प्रतिशत धान मिलों को प्रेषित कराते हुए ऑनलाइन प्राप्ति की फीडिंग कराएं और रिपोर्ट दें। इस संबंध में जिला प्रबंधक पीसीएफ अंकुर कंचन का कहना है कि निर्देश के बाद केंद्रों पर किसानों से क्रय किए गए सभी धान को सबंधित राइस मिलों पर भेजवा दिया गया है। इसकी फीडिंग भी करा दी गई है। बता दें कि जिले में शासन से करीब एक लाख 40 हजार मीट्रिक टन धान क्रय करने का लक्ष्य मिल था। जिला विपणन अधिकारी देवेंद्र सिंह ने बताया कि लक्ष्य के सापेक्ष करीब एक लाख 44 हजार एमटी धान की खरीद गई है।