फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   The cold returned again, the crowd in the roadways buses decreased

फिर लौटी ठंड, रोडवेज बसों में कम हुई भीड़

Mon, 17 Jan 2022 11:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 17 Jan 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
The cold returned again, the crowd in the roadways buses decreased
जिले में दो दिन से कड़ाके की ठंड पड़ रही है। दिन में तेज धूप निकलने के बाद भी गलन बरकरार है। बढ़ी ठंड को देखते हुए कम यात्री निकल रहे हैं। इसका असर रोडवेज बसों पर पड़ा है। सुबह-शाम रोडवेज बसों में कम यात्री सफर कर रहे हैं। शाम ढलने के साथ ही स्टेशन परिसर में सन्नाटा छा जा रहा है।
विज्ञापन

सोनभद्र डिपो में कुल 61 बसें है, जो जिले के विभिन्न मार्गो पर और गैर जनपदों के लिए संचालित की जा रही है। इसके अलावा जिले में काशी, विंध्यनगर, मिर्जापुर, चंदौली, जीरो रोड, चारबाग सहित अन्य डिपों की रोडवेज बसों का संचालन वाराणसी-शक्तिनगर, सोनभद्र मिर्जापुर होते हुए प्रयागराज, सोनभद्र लखनऊ, गोरखपुर सहित अन्य मार्गो पर संचालित हो रही है। परिवहन निगम के अधिकारियों के मुताबिक जिले से होकर 150 से अधिक रोडवेज बसों का संचालन हो रहा है। रोडवेज की बसों से सफर करने के लिए यात्रियों की भीड़ स्टेशन में लगी रहती थी। लेकिन दो दिन से बढ़ी ठंड का असर यात्रियों के कमी के रूप में देखने को मिल रही है। सोमवार की शाम को रोडवेज बस स्टेशन परिसर में इक्का-दुक्का यात्री दिखे। स्टेशन इंचार्ज आरके सिंह का कहना है कि ठंड की वजह से सुबह-शाम कम यात्री निकल रहे हैं। ठंड को देखते हुए लंबी दूरी के अधिकांश यात्री दिन में ही सफर कर रहे हैं। दो दिन से बसों में सफर करने वाले यात्रियों की संख्या में कमी आई है।
विज्ञापन

कड़ाके की ठंड में निराश्रितों को पहुंचाई मदद
अनपरा। कड़ाके की ठंड में आर्ट आफ लिविंग के तत्वावधान में प्राथमिक विद्यालय सोनवानी में समीपवर्ती गांवों के निराश्रितों को सहायक सामग्री वितरित की गई। योग शिक्षक सुनील शर्मा ने बेलवादह, पिपरी-सोनवानी आदि गांवों में कंबल, कपडे़, जूता-चप्पल, गिलोय, मास्क व चूड़ा-गुड़ का वितरण किया। इस मौके पर विभाग प्रचार प्रमुख सनी शरण, जिला प्रचारक आशीष जी, अभिषेक विश्वकर्मा, सतीश वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed