फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   The children's kite flying fiercely

बच्चों ने जमकर की पतंगबाजी

Sat, 14 Jan 2017 09:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सोनभद्र
अमर उजाला ब्यूरो/सोनभद्र Updated Sat, 14 Jan 2017 09:28 PM IST
विज्ञापन
 जिले में मकर संक्रांति पर्व शनिवार को पूरी श्रद्धा के साथ मनाया गया। लोगों ने स्नान और पूजन अर्चन के बाद दही-चूड़ा का सेवन किया। बच्चों ने जमकर पतंगबाजी की। उधर स्वामी श्री अड़गड़ानंद जी महाराज परमहंस आश्रम नवटोला में विशाल भंडारा व सत्संग का आयोजन।
विज्ञापन



नींद टूटते ही लोगों ने मकर संक्रांति पर्व की एक-दूसरे को बधाई दी। स्नान कर लोगों ने पूजन-अर्चन किया। इसके बाद चावल, दाल, तिल से बने मिष्टान को छूकर ब्राह्मणों को दान किया। राबट्र्सगंज नगर से सटे लोढ़ी गांव में पूर्व की भांति कुश्ती दंगल का आयोजन भाजपा नेता गोविंद यादव की ओर से कराया गया। मुख्य अतिथि डॉ. एचपी सिंह ने पहलवानों को साफा पहनाकर कुश्ती का शुभारंभ किया। प्रधान शमशेर बहादुर सिंह, माला चौबे, सूर्यबली सिंह, राजेश मिश्रा आदि मौजूद रहे। केकराही से बाबा जय गुरुदेव के भक्तों ने शाकाहारी और स्वच्छ भारत मिशन का काफिला निकाला। मधुपुर, हिंदुआरी होते हुए काफिला राबट्र्सगंज पहुंचा। यहां से काफिला जय गुरुदेव जिला आश्रम परासी पांडेय पहुंच कर सभा में तब्दील हो गया। छांगुर, राजेश, राजेंद्र, राजकुमार, सिद्धनाथ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन



वैनी: क्षेत्र में मकर संक्रांति पर्व पर दान पुण्य कर एवं दही चूरा तिलवा ढूंढा खाकर हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। बलियारी में परगटनाथ पहाड़ी पर व गोटीबाध में मेले का आयोजन भी हुआ। सर्वाधिक गुड़ की बनी जेलेबी, पकौड़ी, खिलौने की बिक्री हुई। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर फोर्स तैनात रही। सांगोबांध: बभनी थाना क्षेत्र के छतीसगढ़ और उत्तरप्रदेश के बॉडर पर स्थित पांगन नदी के छहमुहान घाट पर मकर संक्रांति पर्व पर लोगों ने दान पुण्य कर दही चूरा तिलवा ढूंढा का सेवन किया। पिछले वर्षों की भांति इस वर्ष भी मेला लगा रहा है। खलियारी: नक्सल प्रभावित विकास खंड नगवां क्षेत्र के खलियारी, वैनी, सरैगाड़, पौनी बाजार में मकर संक्रांति के पर्व पर जय गुरुदेव के अनुयाइयों ने आटो से जागरूकता यात्रा निकाली। बाबा के अनुयायियों का यात्रा नगवां ब्लाक अध्यक्ष जमींदार के नेतृत्व में निकली। मधपुर: कस्बे में स्थित नवीन मंडी समिति में श्याम नारायण पाल और संध्या द्रविण के बीच बिरहे का मुकाबला हुआ। जिला पंचायत सदस्य राजकुमार यादव, हरिहर सिंह चौहान, रामअनंत, मुन्ने लाल, शिव नारायण चौहान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



 चोपन प्रतिनिधि के अनुसार लोगों ने सोन नदी में स्नान किया। लाखन वीर बाबा का वार्षिकोत्सव चौबीस घंटे के अखंड हरिकीर्तन के समापन के बाद शनिवार को समाप्त हुआ। यहां श्रृंगार किया गया। दया यादव, लोकनाथ केशरी, अमरनाथ, सुनील मौजूद रहे। दुद्धी प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र के कनहर व ठेमा नदी के संगम तट पर श्रद्धालुओं ने स्नान किया। यहां झारखंड, छत्तीसगढ़, बिहार, मध्य प्रदेश से श्रद्घालु आए। दुद्धी विंढमगंज मार्ग पर हिराचक गांव में कनहर के रेत पर दूर तक फैला संक्रांति का मेला आकर्षण का केंद्र रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed