फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   The child's death was jammed highway accident

हादसे में बालक की मौत जाम किया राजमार्ग

Mon, 07 Sep 2015 11:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र Updated Mon, 07 Sep 2015 11:27 PM IST
विज्ञापन
The child's death was jammed highway accident
 थाना क्षेत्र की सीमा से लगे विलासपुर (झारखंड) में आरटीओ दफ्तर के पास सोमवार की सुबह अनियंत्रित पिकअप की चपेट में आने से रंजन गुप्ता (13) की मौत हो गई। घटना से नाराज क्षेत्रीय लोगों ने राष्ट्रीय राजमार्ग को पांच घंटे तक जाम रखा। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस और खंड विकास अधिकारी ने लोगों को समझाकर जाम समाप्त कराया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार विलासपुर का रहने वाला रंजन गुप्ता पुत्र दिनेश गुप्ता सोमवार की सुबह शौच के लिए घर से बाहर जा रहा था। इस दौरान करीब साढ़े छह बजे नगर उटारी से एक पिकअप बकरी लादकर विण्ढमगंज बाजार की  ओर आ रही थी। इस दौरान विलासपुर में ही आरटीओ कार्यालय के सामने पिकअप के धक्के से रंजन की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र के लोगों ने चालक को वाहन समेत पकड़ लिया। नाराज लोगों ने रींवा-राची मार्ग जाम कर दिया।
विज्ञापन

सुबह करीब आठ बजे से लगा जाम दोपहर बाद करीब एक बजे तक चला। इस बीच मौके पर पहुंची क्षेत्रीय खंड विकास अधिकारी कुंज बिहारी और थानाध्यक्ष पीके शर्मा ने लोगों को समझाकर जाम समाप्त कराया। बीडीओ ने पारिवारिक लाभ योजना का 20 हजार रुपये तत्काल दिया और एक इंदिरा आवास देने का आश्वासन दिया। पुलिस ने पिकअप चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और वाहन को सीज कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed