फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   The case of rigging of option papers has created a stir

विकल्प पत्रों में हेराफेरीके मामले ने तूलपकडा

Thu, 23 Dec 2021 12:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 23 Dec 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
The case of rigging of option papers has created a stir
अनपरा। नवनियुक्त कोल कर्मियों के श्रमिक संगठनों की तरफ से जमा कराये गये विकल्प पत्रों में हेराफेरी का मामला तूल पकडता जा रहा है। एटक, इंटक, बीएमएस व सीटू के पदाधिकारियों ने एनसीएल के निदेशक कार्मिक को संयुक्त रूप से पत्र प्रेषित कर मामले की निष्पक्ष जांच कराकर कार्रवाई की मांग की है। एटक के आरके त्रिपाठी, बीएमएस के शशिकांत बैसवार, इंटक के श्रीराम सिंह व सीटू के केके उपाध्याय ने निदेशक कार्मिक को लिखे पत्र में आरोप लगाया है कि वर्ष 2021 के बीच में कृष्णशिला क्षेत्र में ज्वाइन करने वाले कर्मचारियों का विभिन्न श्रमिक संगठनों ने विकल्प पत्र जमा कराया है। किंतु श्रमिक संगठन कोयला श्रमिक संगठन की जमा सूची में भारी अनियमितता पाई गई है। मुख्यालय स्तर पर नियुक्त जांच अधिकारी ने भी सूची में हेराफेरी की बात स्वीकार की है। इस आधार पर सदस्यता सत्यापन को भी निरस्त कर दिया गया है। परियोजना के जीएम ने भी अपने स्तर पर जांच टीम का गठन किया है। पदाधिकारियों ने रोष जताते हुए आरोप लगाया है कि विश्वस्त सूत्रों से ज्ञात हुआ है कि मामले में लीपापोती की साजिश रची जा रही है। उन्होंने निदेशक कार्मिक का ध्यान आकृष्ट कराते हुए मामले की निष्पक्ष जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। कहा कि ऐसा न होने की स्थिति में श्रमिक संगठन न्यायालय की शरण में जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed