{"_id":"58a488404f1c1b5f7ed864a0","slug":"the-buzz-among-the-23-nominations","type":"story","status":"publish","title_hn":"गहमागहमी के बीच 23 ने किया नामांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गहमागहमी के बीच 23 ने किया नामांकन
अमर उजाला ब्यूरो/सोनभद्र
Updated Wed, 15 Feb 2017 10:26 PM IST
विज्ञापन
नामांकन करने पहुंचे भाजपा प्रत्याशी भूपेश चौबे और संजय गोंड।
सोनभद्र (ब्यूरो)। जिले की चारों विधानसभा सीट के लिए बुधवार को 23 नामांकन किए गए। इनमें भाजपा और अपना दल के चार, सपा- कांग्रेस के चार, बसपा के तीन जबकि अन्य 12 प्रत्याशियों ने नामांकन किया। नामांकन में तीन विधायक, एक पूर्व मंत्री और एक पूर्व विधायक भी शामिल रहे। राजमार्ग से कलेक्ट्रेट जाने वाले मार्ग पर लगे प्रथम बैरियर पर रोके जाने से उम्मीदवारों के समर्थक और पुलिस कर्मियों में कहासुनी होती रही। उधर, जिला निर्वाचन अधिकारी पीके उपाध्याय और एसपी लल्लन सिंह ने बैरियर आदि व्यवस्थाओं का जायजा लिया। प्रेक्षक भी नामांकन केंद्र में डटे रहे। कलेक्ट्रेट के बाहर राजमार्ग पर समर्थकों का जमावड़ा रहा।
विज्ञापन