{"_id":"6518696ce934c093c2092291","slug":"the-bridge-built-on-renuka-river-will-be-inaugurated-on-6th-sonbhadra-news-c-194-1-son1002-4112-2023-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: छह को होगा रेणुका नदी पर बने पुल का लोकार्पण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: छह को होगा रेणुका नदी पर बने पुल का लोकार्पण
विज्ञापन
ओबरा। रेणुका नदी पर 73 करोड़ 25 लाख 43 हजार की लागत से बनाया गया पुल आगामी छह अक्टूबर को जनता को समर्पित कर दिया जाएगा। पुल का उद्घाटन पीडब्ल्यूडी मंत्री जितिन प्रसाद करेंगे।
इसकी जानकारी देते हुए ओबरा विधायक एवं समाज कल्याण राज्य मंत्री संजीव गोंड ने बताया कि पुल प्रदेश सरकार की अच्छी नीतियों की बदौलत लक्ष्य से लगभग एक वर्ष पहले ही बनकर तैयार हो गया है। पुल का निर्माण सेतु निगम की देखरेख में मेसर्स मित्तल ब्रदर्स इंजीनियर्स एण्ड कांट्रेक्टर ने किया है।
बताया कि पुल की कुल लंबाई 486.20 मीटर और चौड़ाई लगभग 15.614 मीटर है। यह पुल रेणुकापार के आदिवासी क्षेत्र के विकास के लिए वरदान साबित होगा। इस पुल के निर्माण से आजादी के बाद से अब तक काला पानी कहे जाने वाले रेणुकापर क्षेत्र के लाखों लोगों की जिंदगी में व्यापक बदलाव लाएगा।
विज्ञापन
पुल से गुजरेगी ओबरा सी की ऐश पाइपलाइन
ओबरा। निर्माणाधीन 1320 मेगावाट की ओबरा सी परियोजना की ऐश डैम की पाइपलाइन भी इसी पुल से होकर चकाडी गांव में बने ऐश डैम तक ले जाई जाएगी। इसी को ध्यान में रखते हुए पुल की चौड़ाई रखी है। ऐश की पाइपलाइन के लिए 6.70 मीटर रिजर्व रखा गया है। इस पुल निर्माण की लागत में विद्युत उत्पादन निगम ने भी लगभग 33 करोड़ रुपया दिया है। वहीं पुल के पूर्वी किनारे पर स्थानीय ओम चौराहा तक तथा पश्चिमी किनारे पर राखी बंधा तक पक्के संपर्क मार्ग का भी निर्माण कार्य अंतिम दौर में है। इस पुल के उद्घाटन की तिथि घोषित होने से क्षेत्रवासियों में हर्ष है।