फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   The body of the woman's wife was found hanging

Sonebhadra News: महिला का फंदे पर मिला पत्नी का शव

Sat, 10 Aug 2024 11:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 10 Aug 2024 11:45 PM IST
विज्ञापन
The body of the woman's wife was found hanging
घोरावल। कोतवाली क्षेत्र के मुंगेहरी गांव में शनिवार की सुबह विवाहिता का शव साड़ी के फंदे से कच्चे घर में बड़ेर के सहारे लटकता मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

मुंगेहरी गांव निवासी सोनू का शुक्रवार की रात पत्नी माया (25) और एक वर्षीय बच्चे के साथ कमरे में सोए थे। सोनू के मुताबिक सुबह नींद खुली तो माया का शव बड़ेर के सहारे फंदे पर लटक रहा था। उसने शोर मचाया तो घर के बाहर सो रहे परिजन जग गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया।
विज्ञापन

घटना की जानकारी पाकर मृतका के पिता करमा थाना क्षेत्र के सिरबिट निवासी रामजी और अन्य लोग मौके पर पहुंचे। माया की शादी दो साल पहले सोनू के साथ हुई थी। उसे एक साल का पुत्र है। संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने के मामले को लेकर माया के पिता की तहरीर पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। प्रभारी निरीक्षक कमलेश पाल ने बताया कि पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही मामला स्पष्ट होगा। मृतका के मायका पक्ष की ओर से मिली तहरीर पर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed