फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   The body of a youth who drowned in the river was found after five days

Sonebhadra News: नदी में डूबे युवक का शव पांच दिन बाद मिला

Fri, 25 Jul 2025 11:20 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 25 Jul 2025 11:20 PM IST
विज्ञापन
The body of a youth who drowned in the river was found after five days
हाथीनाला (सोनभद्र)। दुद्धी क्षेत्र के पिपरडीह गांव निवासी संतोष कुमार (32) का शव पांच दिन बाद कनहर नदी में उतराया मिला। शव कोन थाना क्षेत्र के पडरछ घाट के पास फंसा मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के पिपरडीह शाहपुर गांव निवासी संतोष कुमार सोमवार की शाम करीब पांच बजे अपने पुत्र और स्वजनों के साथ गांव के समीप कनहर नदी में नहाने गया था। इस दौरान नदी के तेज बहाव में संतोष डूब गया। पांच दिनों तक उसका कोई सुराग नहीं मिला। शुक्रवार को कोन थाना क्षेत्र के पडरछ ग्राम पंचायत अंतर्गत कनहर नदी के पडरछ घाट पर शव पत्थरों में फंसा दिखाई दिया। मछली पकड़ने गए बासदेव चेरो की नजर जब पड़ी तो उसने तुरंत कोटा ग्राम प्रधान प्रहलाद चेरो को सूचना दी। प्रधान ने मौके पर पहुंचकर संतोष के परिजनों को जानकारी दी। बाद में दुद्धी कोतवाली पुलिस व परिजन मौके पर पहुंचे और शव की शिनाख्त की गई। प्रधान प्रहलाद चेरो ने बताया कि मछली पकड़ने गए बासदेव चेरो ने शव को देखा और तत्काल हमें सूचना दी। परिजनों के पहुंचने पर शव की पहचान संतोष कुमार के रूप में की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed