फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   The body of a teenager found hanging from the house

घर में फंदे से लटका मिला किशोरी का शव

Thu, 22 Oct 2020 11:02 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 22 Oct 2020 11:02 PM IST
विज्ञापन
The body of a teenager found hanging from the house
रेणुकूट (सोनभद्र)। स्थानीय पुलिस चौकी क्षेत्र के शिवा पार्क में बृहस्पतिवार की दोपहर में किशोरी ने घर में ही फंदा लगाकर जान दे दी। चौकी प्रभारी गिरधारी सिंह ने बताया कि बभनी थाना क्षेत्र के चपकी गांव निवासी गणेश कुमार नगर में ही रहकर कार्य करता है। वह यहां किराए के मकान में अपने परिवार के साथ रहता है। बृहस्पतिवार की सुबह वह किसी कार्य से गांव गया हुआ था, उसकी पत्नी कहीं काम पर गई हुई थी। बड़ा लड़का परीक्षा देने बनारस गया था। इस बीच अकेली घर में रह रही लड़की शोपलीन उर्फ चांदनी (15) ने दोपहर में घर में ही फंदा लगाकर झूल गई। उसका पिता जब बभनी से वापस लौटा तो घटना की जानकारी लोगों को हुई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed