फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   The blockade on the road Kotawasion Telgudwa - Con

कोटावासियों ने तेलगुड़वा-कोन मार्ग पर किया चक्काजाम

Sun, 01 Nov 2015 11:55 PM IST
संवाददाता, साोनभ्ाद्र
संवाददाता, साोनभ्ाद्र Updated Sun, 01 Nov 2015 11:55 PM IST
विज्ञापन
The blockade on the road Kotawasion Telgudwa - Con
चोपन इलाके के तेलगुड़वा-कोन संपर्क मार्ग की खस्ताहाल सड़क की मरम्मत के लिए लेकर कोटावासियों ने रविवार को कोटा में सांकेतिक चक्काजाम किया और धरने पर बैठ गए।
विज्ञापन


धरना दो दिनों तक चलेगा। आंदोलनकारियों ने अल्टीमेटम दिया है कि दो दिन में मार्ग की मरम्मत नहीं कराई गई तो आवागमन बंद कर दिया जाएगा। 

 तेलगुडवा-कोन संपर्क मार्ग की हालत खस्ता है। सड़क गड्ढे में तब्दील हो गई है। बालू की ओवरलोडिंग से सड़क की हालत बद से बदतर होती जा रही है। ट्रकों से गिरने वाले पानी से इस पर कीचड़ हो जाता है।
विज्ञापन


इससे यात्री और छात्र-छात्राएं को मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। छठ त्यौहार में महिलाओं को इसी मार्ग से पूजा करने के लिए कनहर नदी तक जाती हैं।

कई बार सड़क की मरम्मत के लिए चक्का जाम कर प्रशासन और नेताओं का ध्यान आकृष्ट कराया लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। लोगों के विरोध को देखते हुए सदर विधायक सड़क मरम्मत कराने को कहा था लेकिन कुछ नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


 इस अनदेखी से नाराज ग्रामीणों ने रविवार को निर्णायक आंदोलन की शुरुआत की। पहले रास्ता रोका और फिर दो दिनी धरने पर बैठ गए।

 आंदोलन करने वालों में कृष्ण कुमार शर्मा, पवन कुमार, सुनील कुमार, निरंजन जायसवाल, इंद्रदेव जायसवाल, मोहम्मद मुमताज अली रहे। सांकेतिक चक्काजाम में पन्नालाल जयसवाल,


मथुरा प्रसाद जायसवाल, बुलेंद्र प्रसाद पनिका, धर्मेंद्र कुमार चंद्रवंशी, संतोष कुमार चंद्रवंशी, शिव शंकर गोड़, दूधनाथ शर्मा, दिलीप कुमार शर्मा, महेंद्र कुमार, श्याम सुंदर, धीरेंद्र कुमार त्रिपाठी आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed