फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   The birth anniversary of Apna Dal founder Sone Lal Patel

अपना दल संस्थापक सोनेलाल पटेल की मनीं जयंती

Thu, 02 Jul 2020 09:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jul 2020 09:33 PM IST
विज्ञापन
The birth anniversary of Apna Dal founder Sone Lal Patel
सोनभद्र/ओबरा/घोरावल। सांसद पकौड़ीलाल कोल का केंद्रीय कार्यालय उरमौरा में बृहस्पतिवार को केक काटकर जन्मदिन और अपना दल पार्टी संस्थापक डा.सोनेलाल की जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस दौरान पार्टी संस्थापक के व्यक्तित्व पर चर्चा की गई।
विज्ञापन

सांसद ने पार्टी को मजबूत बनाने के लिए अपना दल एस जिलाध्यक्ष सत्यनारायण पटेल को 51 हजार का चेक प्रदान किया। सांसद ने कहा कि अपना दल के संस्थापक डा.सोनेलाल पटेल के सानिध्य में कार्य करने का मौका मिला था। बताया कि वर्ष 1999 में पीडी टंडन पार्क प्रयागराज में जो सरकार के द्वारा डा.पटेल के कारवां को रोकने के लिए लाठीचार्ज की गई थी, उसमें मुझे भी काफी चोटे आई थी। बताया कि सोनेलाल किसानों, शोषितो, वंचितो व दलितो के मसीहा के रूप में जाने जाते है। अजीवन इनके हक अधिकार के लिए प्रदेश ही नही देश के कई प्रांतों में भ्रमण कर लोगों में स्वाभिमान जगाया। अपना दल पार्टी के जिलाध्यक्ष सत्यनारायण पटेल ने कहा कि सोशल डिस्टेसिंग का पालन करते हुए जिले भर में पार्टी कार्यकर्ताओं ने पार्टी संस्थापक की जयंती स्वाभिमान दिवस के रूप में मनाए। साथ ही पार्टी के मजबूती के लिए धनराशि प्रदान किए। इस मौके पर राजेश कुमार गुप्ता, आजाद कुमार कुशवाहा, सुरेन्द्र पटेल, दिनेश बियार, बेद दूबे, कुलदीप पटेल, राजेन्द्र कोल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

ओबरा में आनंद पटेल दयालु के नेतृत्व में डा0 सोनेलाल पटेल की जयंती मनाई गई। इस दौरान 201 जरूरतमंदों को राशन व मास्क दिया गया। इस मौके पर महताब आलम, धनराज सिंह, राजकुमार यादव, महेश अग्रहरी,शिबू खान आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

घोरावल में भी अपना दल के संस्थापक सोनेलाल पटेल का 71वीं जयंती मनाई गई। श्रद्धांजलि देते हुए कार्यकर्ताओं ने उनके आदर्शो पर चलने का आह्वान किया। इस मौके पर अपना दल (कृष्णा गुट) के जिलाध्यक्ष सीडी सिंह पटेल ने कहा कि डॉ सोनेलाल पटेल ने अपना जीवन समाज के दबे कुचले और पिछड़े हुए लोगों के लिए समर्पित कर दिया था। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष गंगेश्वर सिंह पटेल, राजवन पटेल, विष्णु प्रसाद, शिवकुमार पटेल, सुनील पाल, सीपी पटेल, जितेंद्र मौर्या, रामजतन पटेल, रामगोपाल पाल, शीला शर्मा, सुरेश यादव, संजय सोनकर, सुरेंद्र पटेल, अनिल चौहान, सुनील सिंह आदि रहे। अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष ओमप्रकाश पटेल व संचालन विजयशंकर पाल ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed