फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   The bear attacked the tree and bled

भालू ने वृद्व पर हमला कर किया लहूलुहान

Mon, 11 May 2020 09:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 11 May 2020 09:45 PM IST
विज्ञापन
The bear attacked the tree and bled
घोरावल। कोतवाली क्षेत्र के मजूरही गांव में सोमवार को एक वृद्ध पर भालू ने हमला कर दिया। भालू के हमले से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों द्वारा उसे घोरावल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ले जाया गया। डॉक्टर ने घायल लोकमन कोल (60) की हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया ।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार मजूरही गांव निवासी लोकमन कोल (60) सोमवार को सुबह करीब 9 बजे गांव में ही किसी काम से खेत में जा रहा था। घर से कुछ दूरी पर महुए के एक पेड़ के पास छिपे भालू ने अचानक उसके ऊपर हमला कर लहुलुहान कर दिया। लोकमन के चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। लेकिन ग्रामीणों के पहुंचने से पहले भालू भाग चुका था।
विज्ञापन

सुरेंद्र तिवारी समेत अन्य ग्रामीणों ने घायल को सीएचसी घोरावल ले गए। यहां प्राथमिक उपचार करने के बाद डॉक्टर ने उसे जिला अस्पताल भेज दिया। सुरेंद्र तिवारी ने बताया कि उनके इलाके में भालुओं समेत अन्य जंगली जानवरों का का आतंक है। ग्रामीणों ने अपनी समस्या की तरफ वन विभाग एवं प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराते हुए समस्या से निजात दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed