फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   The bank's coffers empty

बैंकों के खजाने खाली, उपभोक्ता मायूस

Tue, 13 Dec 2016 11:30 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, सोनभद्र
ब्यूरो, अमर उजाला, सोनभद्र Updated Tue, 13 Dec 2016 11:30 PM IST
विज्ञापन
The bank's coffers empty
बैंक के खिलाफ प्रदर्शन
तीन दिन के अवकाश के बाद मंगलवार को जिले भर में बैंक खुले लेकिन उपभोक्ताओं को एक बार फिर निराशा ही हाथ लगी। लंबी कतार लगाए लोगों को कहीं दो-चार हजार तो कहीं अधिकतम दस हजार रुपये का ही बैंकों से भुगतान किया गया। राबर्ट्सगंज के एक बैंक में पैसा खत्म होने पर कतारबद्घ उपभोक्ताओं की बैंक कर्मियों से जमकर नोकझोंक हुई। पुलिस के हस्तक्षेप पर मामला शांत हुआ। ज्यादातर बैंक कैश न आने के नाते खाली हो गए हैं। यही हाल रहा तो दो दिन बाद उपभोक्ताओं को एक धेला तक नहीं मिल पाएगा। उधर एसबीआई और एचडीएफसी को छोड़ अन्य सभी बैंकों के एटीएम के शटर गिरे नजर आए।
विज्ञापन



महीने का सेकेंड शटर्डे, रविवार और फिर सोमवार को बारावफात के अवकाश के बाद मंगलवार को बैंक खुले। बैंकों के खुलने के पहले ही परिसर के आसपास लोगों की लंबी कतार लगनी शुरू हुई। सबसे ज्यादा लंबी कतार राबर्ट्सगंज के स्टेट बैंक की शाखा पर लगी। यहां कैश न आने के नाते उपभोक्ताओं को कम रुपये ही दिये गए। कई उपभोक्ताओं ने महज दस हजार रुपये देने पर विरोध भी जताया लेकिन कर्मियों ने कम धनराशि उपलब्ध होने के बात कह उन्हें शांत कराया।
विज्ञापन



इलाहाबाद यूपी ग्रामीण बैंक में रुपये न होने से उपभोक्ताओं का निराश होकर लौटना पड़ा। यूनियन बैंक में सुबह से दोपहर बाद करीब साढ़े 12 बजे तक उपभोक्ताओं को कम रुपये दिये गए लेकिन उसके बाद पैसा खत्म होने से उपभोक्ताओं का लौटा दिया गया। लंबी कतार में खड़े लोगों ने इससे नाराज होकर बैंक कर्मियों से कहासुनी भी की लेकिन पुलिस ने हस्तक्षेप कर सभी उपभोक्ताओं को शांत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन



जनपद के मुख्यालय पर एसबीआई और एचडीएफसी को छोड़ किसी बैंक का एटीएम नहीं खुला। अनपरा प्रतिनिधि के अनुसार अनपरा, शक्तिनगर, बीजपुर क्षेत्र के बैंकों पर मंगलवार को उपभोक्ताओं की लंबी कतार लगी लेकिन रुपये कम होने से लोग निराश हुए। बीजपुर में यूनियन बैंक का ही एटीएम खुला, शेष कहीं के एटीएम के शटर नहीं उठे। काशी मोड़ के पास स्थित बैंक आफ बड़ौदा का एटीएम नोटबंदी के बाद से अब तक खुला ही नहीं। इससे उपभोक्ता परेशान हुए।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed