{"_id":"67f2aac676d3887bbe07c530","slug":"the-act-of-fire-in-ram-navami-procession-proved-costly-a-young-man-s-clothes-caught-fire-chaos-ensued-2025-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: रामनवमी के जुलूस में आग का करतब पड़ा भारी, युवक के कपड़े में लगी आग, मची अफरा-तफरी, टला हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: रामनवमी के जुलूस में आग का करतब पड़ा भारी, युवक के कपड़े में लगी आग, मची अफरा-तफरी, टला हादसा
Sun, 06 Apr 2025 09:54 PM IST
नितीश कुमार पांडेय
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
Published by: नितीश कुमार पांडेय
Updated Sun, 06 Apr 2025 09:54 PM IST
सार
रामनवमी के जुलूस में करतब दिखा रहे युवक के कुर्ते में अचानक आग लगने से वहां अफरा-तफरी मच गई। युवक ने कुर्ता निकालकर खुद को बचा लिया और बड़ी घटना होने से बच गई लेकिन इस तरह की घटनाएं सबक हैं उन लोगों के लिए जो जोश में होश खो देते हैं।
विज्ञापन
करतब दिखाते समय खुद जला
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
रामनवमी पर निकली शोभायात्रा के दौरान आग का करतब दिखा रहे युवक के कुर्ते में आग लग गई। घटना विंढमगंज बाजार में देर शाम हुई। अन्य युवकों ने सक्रियता दिखाते हुए उसे बचा लिया।
विज्ञापन
विंढमगंज बाजार में श्रीराम दरबार की शोभायात्रा निकाली गई थी। इसमें कई युवक आग से जुड़े करतब कर रहे थे।
इन्हीं में से शामिल सत्यम जायसवाल जब मशाल के साथ करतब दिखा रहा था, तभी उसका कुर्ता आग की चपेट में आ गया। घटनास्थल पर मौजूद हर्षित चंद्रवंशी, प्रभात कुमार सहित कई लोगों ने बिना समय गंवाए साहसिक कदम उठाया और झुलस रहे युवक का कुर्ता फाड़ कर उसे बचा लिया। लोगों की सक्रियता की वजह से एक बड़ा हादसा टल गया और युवक की जान बच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन