फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   TET trainees hoop office

टीईटी प्रशिक्षुओं ने घेरा दफ्तर

Fri, 06 Nov 2015 11:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र Updated Fri, 06 Nov 2015 11:51 PM IST
विज्ञापन
TET trainees hoop office
शिक्षा विभाग द्वारा नियुक्ति प्रक्रिया में लापरवाही किए जाने से का आरोप लगाते हुए शुक्रवार को टीईटी संघर्ष मोर्चा के बैनर तले प्रशिक्षुओं ने बीएसए दफ्तर का घेराव किया। इसके बाद मांगों के समर्थन में नारेबाजी करते हुए प्रशिक्षुओं ने कलेक्ट्रेट पहुंच कर प्रदर्शन किया। यहां उन्होंने डीएम के नाम एडीएम को  मांगपत्र सौंपा।
विज्ञापन


प्रदर्शन सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि शासनादेश की धज्जियां उड़ाते हुए टीईटी प्रशिक्षुओं के नियुक्ति की जा रही है। शिक्षा विभाग के कार्यप्रणाली से वे नाराज हैं। कहा कि सुप्रीम कोर्ट का आदेश है कि 72825 शिक्षकों को मौलिक नियुक्ति देकर सहायक पद पर तैनाती दी जाए।
विज्ञापन

कोर्ट के आदेश को गंभीरता से लेते हुए 14 अक्तूबर,15 को सूबे के बेसिक शिक्षा सचिव ने बीएसए सोनभद्र को 15 दिनों के भीतर मौलिक नियुक्ति की प्रक्रिया पूरी करने का निर्देश जारी किया है। लेकिन बेसिक सचिव के आदेश देने के 17 दिन गुजरने के बाद भी विभाग द्वारा नियुक्त के संबंध में कोई सटीक सूचनाएं नहीं दी जा रही है। जबकि अन्य जिलों में मौलिक नियुक्ति पद देकर शिक्षकों की तैनाती कर दी गई है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि कोर्ट के आदेशानुसार तत्काल प्रशिक्षुओं की तत्काल नियुक्ति नहीं की गई तो अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।इस मौके पर टीईटी संघर्ष मोर्चाके जिलाध्यक्ष संदीप तिवारी रत्नेश तिवारी, आशीष पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed