फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   TET exam will test 5134

टीईटी परीक्षा में शामिल होंगे 5134 परीक्षार्थी

Mon, 19 Dec 2016 12:06 AM IST
sonbhadra
sonbhadra Updated Mon, 19 Dec 2016 12:06 AM IST
विज्ञापन
TET exam will test 5134
एग्‍जाम - फोटो : Bureau
जिले में सोमवार को उच्च प्राथमिक/प्राथमिक विद्यालयों के लिए टीईटी की परीक्षा दो पालियों में होगी। इसमें 5134 परीक्षार्थी शामिल होंगे। प्रत्येक केंद्र पर जिलास्तरीय और शिक्षा विभाग के अधिकारी को प्रर्यवेक्षक के रूप में तैनात किया गया है।  
विज्ञापन


परीक्षा शुरू होने से दो घंटे पूर्व डीआईओएस और ओसी उत्तर पुस्तिकाओं को परीक्षा केंद्रों पर पहुंचाएंगे। परीक्षा संपन्न होने पर दोनों अधिकारी उत्तर पुस्तिकाओं को कलेक्ट्रेट मेें स्थित डबल लॉक में ले जाकर रखवाएंगे। प्रथम पाली की परीक्षा सुबह सुबह दस बजे से साढ़े 12 और दूसरे पाली की परीक्षा ढाई बजे से पांच बजे तक होगा।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक प्रभुराम चौहान ने बताया कि प्रथम पाली में राजकीय महिला डिग्र्री कालेज,, राजकीय बालिका इंटर कालेज, राजा शारदा महेश इंटर कालेज, आदर्श इंटर कालेज और संत जेवियर्स इंटर कालेज राबटर्सगंज में उच्च प्राथमिक के लिए 2423 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी पाली में राजकीय महिला डिग्र्री कालेज, विंध्य कन्या महाविालय, राजकीय बालिका इंटर कालेज, राजा शारदा महेश इंटर कालेज, आदर्श इंटर कालेज और संत जेवियर्स इंटर कालेज राबट्र्सगंज में प्राथमिक के लिए 2711 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे।  उधर परीक्षा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन सक्रिय हो गया है। पुलिस अधीक्षक लल्लन सिंह यादव ने कहा कि जरूरत के अनुसार सभी केंद्रों पर फोर्स तैनात की गई है। द्वय एएसपी और सीओ केंद्रों का भ्रमण कर जायजा लेते रहेंगे। परीक्षा के सौ मीटर के परिधि में खड़ा रहने वालों के विरूद्ध कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed