{"_id":"570fc6504f1c1be1354a6abb","slug":"ten-year-old-history-was-caught-fleeing","type":"story","status":"publish","title_hn":"दस साल से फरार रहा हिस्ट्रीशीटर पकड़ा गया ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दस साल से फरार रहा हिस्ट्रीशीटर पकड़ा गया
ब्यूरो/ अमर उजाला /सोनभद्र
Updated Thu, 14 Apr 2016 10:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दस साल से फरार चल रहे हिस्ट्रीशीटर त्रिनाथ रामजी बहेरा (45) को पुलिस ने गुरुवार को सिरसोती गांव से दबोच लिया। बैढ़न में 2006 में हुई लूट के मामले में सिंगरौली पुलिस ने उस पर एक हजार रुपये इनाम घोषित कर रखा था। उसके खिलाफ बीजपुर थाने के साथ ही मध्यप्रदेश, झारखंड, छत्तीसगढ़ और बिहार में लूट, चोरी डकैती के 21 मुकदमे दर्ज हैं।
एसओ अंजनी कुमार मिश्रा ने बताया कि बैढ़न में लूट की घटना को अंजाम देने बाद से ही वह फरार चल रहा था। गुरुवार को 11 बजे के करीब मुखबिर से पता चला कि रामजी सिरसोती में प्राथमिक विद्यालय के पास मौजूद है। पुलिस ने उसे दबोच लिया। बताया कि 1990 में ही उसने अपराध की तरफ कदम बढ़ा दिए थे। असलहा बरामदगी के मामले में भी वह कई बार जेल जा चुका है। बीजपुर थाने से गैंगस्टर, गुंडा एक्ट की कार्रवाई भी हो चुकी है। गिरोह के सरगना रहे बिहार निवासी उस्मान खान को कई वर्ष पूर्व पुलिस इनकाउंटर में मार गिराया गया था। एसओ ने बताया कि सीमावर्ती राज्यों के थाने से उसके बारे में पूरा ब्योरा जुटाया जा रहा है।