फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Ten thousand people inherited from house to house

राजस्व कर्मियों ने घर-घर भ्रमण कर 10012 लोगों का किया वरासत

Wed, 03 Mar 2021 11:13 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 03 Mar 2021 11:13 PM IST
विज्ञापन
Ten thousand people inherited from house to house
सोनभद्र। जिले में निर्विवाद भूमि संबंधित विवादों के प्रभावी समाधान की दिशा में डीएम अभिषेक सिंह की देखरेख मेें निर्विवाद उत्तराधिकार (वरासत) को खतौनियों में दर्ज कराने के लिए विषेष अभियान चला। इस दौरान दस हजार 12 लोगों के आवेदन वरासत के लिए दर्ज किए गए, जिसमें नौ हजार एक सौ 65 लोगों का वरासत कर दिया गया। वहीं अधिकारी और कर्मचारी लंबित मामलों का निस्तारण करने में जुटे हैं।
विज्ञापन

15 दिसंबर 2020 से 28 फरवरी तक राबर्ट्सगंज, दुद्धी घोरावल और ओबरा तहसील क्षेत्र के गांवों में राजस्व विभाग खुद वरासत दर्ज कर पैमाइश का अभियान चलाया। यह अभियान हजारों लोगों को राहत देने वाला रहा। एक सुरक्षित माहौल में हर एक व्यक्ति को उसके स्वयं का जो रकबा है उसमें उसे कब्जा मिल गया। जिला स्तर पर अभियान के संचालन और निगरानी की जिम्मेदारी डीएम कर रहे हैं। एसडीएम और तहसीलदारों ने राजस्व निरीक्षकों की ओर से उपलब्ध कराये गए सभी प्रपत्रों को राजस्व निरीक्षक कार्यालय में जल्दी से जल्दी कम्प्यूटरीकृत खतौनी में निर्विवादित उत्तराधिकारियों के नाम दर्ज कराते हुए भूलेख साफ्टवेयर पर भी इसे अपडेट कराने में जुुटे है। प्रशासन की मानें तो अभियान के तहत दस हजार 12 लोगों के आवेदन वरासत के लिए दर्ज किए गए, जिसमें 511 आवेदन पत्र विवादित निकले और 9414 अविवादित घोषित किए गए। लेखपालों द्वारा 9925 आवेदन पत्रों की जांच कर उच्चाधिकारियों को अग्रसारित किया गया, जिसमें से 608 आवेदन निरस्त कर दिए गए। 9165 अविवादित आवेदकों का वरासत कर दिया गया है। अभी राजस्व निरीक्षक स्तर पर 39 और अन्य स्तरां ेपर 87 मामले पेडिंग है। संबंधित अधिकारी और कर्मचारी अन्य मामलों का भी निस्तारण करने में जुटे है।
विज्ञापन

प्रत्येक लेखपाल, राजस्व निरीक्षक, तहसीलदार व एसडीएम से यह प्रमाण पत्र मांगा गया है कि उनके क्षेत्र में अविवादित उत्तराधिकार का कोई मामला बचा नहीं है। जरूरत पडने पर शपथ पत्रों का सत्यापन भी कराया जाएगा। झूठा शपथ पत्र देने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। - अभिषेक सिंह, जिलाधिकारी सोनभद्र।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले मेें अभियान चलाकर दस हजार 12 लोगों के आवेदन वरासत के लिए दर्ज किए गए थे। जांच करने पर 512 आवेदन पत्र विवादित और 9414 अविवादित घोषित किए गए। 9165 अविवादित आवेदकों का वरासत कर दिया गया है। इसासे करीब तीस हजार लोग लाभांवित हुए है। लंबित मामलों का भी निस्तारण कराया जा रहा है। - योगेंद्र बहादुर सिंह, अपर जिलाधिकारी, सोनभद्र।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed