फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Temporary bridge at National Highway 75E washed away in Sonbhadra lost contact with Chhattisgarh Jharkhand including many states

यूपी: सोनभद्र में नेशनल हाईवे पर बना अस्थाई पुल बहा, छत्तीसगढ़- झारखंड सहित कई राज्यों से संपर्क टूटा

Fri, 18 Jun 2021 11:53 AM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 18 Jun 2021 11:53 AM IST
सार

सोनभद्र जिले में नेशनल हाईवे (एनएच 75ई) पर बीडर गांव के पास लौवा नदी का अस्थाई पुल बृहस्पतिवार की रात में अत्यधिक बारिश के कारण बह गया। इससे दुद्धी से होकर छत्तीसगढ़, झारखंड व पश्चिम बंगाल सहित कई और राज्यों को जोड़ने वाला मार्ग अवरुद्ध हो गया। 

विज्ञापन
Temporary bridge at National Highway 75E washed away in Sonbhadra  lost contact with  Chhattisgarh Jharkhand including many states
सोनभद्र: लौवा नदी पर बना अस्थाई पुल बहा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के अंतिम छोर पर  सोनभद्र जिले के दुद्धी तहसील क्षेत्र में नेशनल हाईवे (एनएच 75ई) पर बीडर गांव के पास लौवा नदी का अस्थाई पुल बृहस्पतिवार की रात में अत्यधिक बारिश के कारण बह गया। इससे दुद्धी से होकर उड़ीसा, छत्तीसगढ़, झारखंड व पश्चिम बंगाल सहित कई और राज्यों को जोड़ने वाला मार्ग अवरुद्ध हो गया। प्रशासन ने सभी वाहनों को मुर्धवा-रनटोला-आश्रम मोड़ से होकर गुजारने का निर्णय लिया है।

विज्ञापन


लौवा नदी पर बने रपटे की ऊंचाई काफी कम होने के कारण बारिश के समय आवागमन में काफी परेशानी होती थी। पुल की चौड़ाई कम होने के कारण भी कई बार इस पर वाहन फंस जाते थे। जिससे लंबा जाम लग जाता था। इसको देखते हुए लंबे समय से हफ्ते की ऊंचाई बढ़ाकर नए पुल निर्माण की मांग उठ रही थी।
विज्ञापन


समस्या के निदान के लिए करीब सवा करोड़ की लागत से अगस्त 2020 में रपटा को तोड़कर नए पुल के निर्माण का काम शुरू किया गया। काम होने तक आवागमन बहाल रखने के लिए बगल में तीन-चार पाइप डालकर एक अस्थाई रास्ते का निर्माण किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन


 

कार्य शुरू होते समय यह दावा किया गया था कि मार्च-अप्रैल 2021 तक कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा लेकिन  जून माह का पहला पखवाड़ा खत्म होने के बाद भी काफी काम बाकी है । अत्यधिक वन क्षेत्र होने के कारण दुद्धी इलाके में 15 जून से आम तौर पर बारिश शुरू हो जाती है। इधर, बीते तीन दिन से रुक रुककर हो रही बारिश के कारण बृहस्पतिवार की रात अस्थाई पुल टूट गया।

अधिकारियों की सख्ती भी कर गए नजरअंदाज

इस मामले में एसडीएम रमेश कुमार ने कई बार नाराजगी जतायी थी। एनएचएआई के अधिकारियों को भी पत्र लिखकर सख्ती बरतने का अनुरोध किया था। अब रीवा-रांची मार्ग पर आवागमन करने वाले वाहनों को मुर्धवा रेणुकूट होकर आवागमन करना पड़ेगा। इसके चलते वाहनों को अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ेगी।

वहीं रेणुकूट छत्तीसगढ़ मार्ग पर आए दिन लगने वाले जाम की स्थिति और खराब होती दिखाई देगी। उधर, एसडीएम दुद्धी रमेश कुमार ने बताया कि इंजीनियरों की टीम निरीक्षण कर रिपोर्ट देगी। उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed