फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Tempo driver beats woman, video goes viral

Sonebhadra News: टेंपो चालक ने सरेराह महिला को पीटा, वीडियो वायरल

Mon, 23 Oct 2023 11:29 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 23 Oct 2023 11:29 PM IST
विज्ञापन
Tempo driver beats woman, video goes viral
चोपन। स्थानीय थाना अंतर्गत टेंपो स्टैंड के समीप सरेराह एक महिला की पिटाई का वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो में टेंपो चालक महिला को पीटते दिख रहा है। वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए पुलिस ने आरोपी चालक को गिरफ्तार कर शांति भंग की आशंका में चालान कर दिया। मामले में पीड़िता अभी सामने नहीं आई है।
विज्ञापन

वायरल वीडियो तीन दिन पुराना बताया जा रहा है। इसमें स्टैंड के पास टेंपो चालक का महिला से विवाद होता है। कहासुनी के बाद चालक ने महिला की पिटाई शुरू कर दी। पहले थप्पड़ से मारा। फिर टेंपो में बैठकर जाने लगा। महिला ने उसे रोकने की कोशिश की तो लात मारकर दूर करते हुए वहां से चला गया। इस बीच वहां मौजूद तमाम लोग महिला को ही समझाते और हिदायत भी देते दिख रहे हैं। सीओ सिटी राहुल पांडेय ने बताया कि वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए चोपन पुलिस ने टेंपो चालक आकाश की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया। शांतिभंग की आशंका में उसका चालान कर दिया गया। महिला की ओर से अभी कोई तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed