फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Temples were cleaned, and devotees worshipped Lord Bholenath through prayers and rituals.

Sonebhadra News: मंंदिरों में हुई सफाई, पूजा-अर्चना कर भोलेनाथ की आराधना की

Tue, 12 May 2026 01:05 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 12 May 2026 01:05 AM IST
विज्ञापन
Temples were cleaned, and devotees worshipped Lord Bholenath through prayers and rituals.
कलेक्ट्रेट सभागार में सोमनाथ स्वा​भिमान पर्व पर शामिल प्रतिभागियों के साथ डीएम चर्चित गौड़। स्र
सोनभद्र। सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के अवसर पर सोमवार को जिले भर में श्रद्धा, स्वच्छता और सांस्कृतिक गौरव का संगम दिखा। जिले के विभिन्न शिवालयों और मंदिर परिसरों में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया।
विज्ञापन

मंदिरों की साफ-सफाई, रंग-रोगन और परिसर की व्यवस्था दुरुस्त की गई। श्रद्धालुओं ने वैदिक मंत्रोच्चार, रुद्राभिषेक, पूजा-अर्चना और दीप प्रज्ज्वलन कर भगवान शिव की आराधना की।
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट सभागार सहित सभी विकास खंड मुख्यालयों पर प्रधानमंत्री के संबोधन का सजीव प्रसारण किया गया। कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम चर्चित गौड़ की मौजूदगी में कार्यक्रम आयोजित हुआ। डीएम ने कहा कि सोमनाथ स्वाभिमान पर्व भारतीय संस्कृति, आध्यात्मिक परंपरा और राष्ट्रीय स्वाभिमान का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि धार्मिक स्थलों की स्वच्छता और संरक्षण प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे आयोजन सामाजिक समरसता और सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ावा देते हैं। उन्होंने लोगों से स्वच्छता को जनअभियान के रूप में आगे बढ़ाने और धार्मिक स्थलों की पवित्रता बनाए रखने में सक्रिय सहभागिता निभाने की अपील की।
इस दौरान सीडीओ जागृति अवस्थी, डीडीओ हेमंत कुमार सिंह, एडीआईओ विनय कुमार सिंह, सहायक पर्यटन अधिकारी राजेश भारती आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed