फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Temperatures continue to fluctuate, humidity persists

Sonebhadra News: तापमान में उतार-चढ़ाव जारी, उमस बरकरार

Wed, 30 Apr 2025 11:08 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 30 Apr 2025 11:08 PM IST
विज्ञापन
Temperatures continue to fluctuate, humidity persists
जिले के तापमान में बीते तीन दिन से उतार चढ़ाव लगा हुआ है। बीते 24 घंटे में बुधवार को अधिकतम तापमान में मामूली बढ़ दर्ज हुई। वहीं एक डिग्री सेल्सियस न्यूनतम पारा गिरा है। हालांकि उमस भरी गर्मी से लोगों को राहत नहीं मिल सकी है।
विज्ञापन

मौसम विज्ञान केंद्र चुर्क के प्रेक्षक राजन सिंह के मुताबिक बुधवार को अधिकतम पारा 37.6 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड हुआ, जबकि न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहा। इसके मुकाबले मंगलवार को अधिकतम पारा 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम पारा 23 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ था।
विज्ञापन

इससे पहले सोमवार को अधिकतम पारा 36.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम पारा 23.8 डिग्री सेल्सियस था। इससे तीन दिन से तापमान में मामूली उतार चढ़ाव लगा हुआ है। हालांकि उमस से राहत नहीं है। सुबह नौ बजे के बाद तेज धूप होने से सड़कों पर सन्नाटा पसर जा रहा है। दोपहर के समय बाजार में भी लोगों की भीड़ कम हो रही है। शाम ढलने के बाद लोग अपने घरों से बाहर निकल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed