फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Temperature Rises by Up to 6 Degrees Celsius in Six Days; Crosses 42 on Sunday

Sonebhadra News: छह दिनों में 6 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ा तापमान, रविवार को 42 के पार पहुंचा

Sun, 19 Apr 2026 11:20 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 19 Apr 2026 11:20 PM IST
विज्ञापन
Temperature Rises by Up to 6 Degrees Celsius in Six Days; Crosses 42 on Sunday
दोपहर में तीखी धूप के बीच रॉबर्ट्सगंज के सिविल लाइन पर गुजरती युवतियां।
सोनभद्र। सोनांचल में गर्मी ने अब पूरी तरह तेवर दिखाना शुरू कर दिया है। रविवार को अधिकतम तापमान 42.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो इस सीजन का अब तक का सर्वाधिक स्तर है।
विज्ञापन

वहीं चार दिनों से न्यूनतम तापमान में भी बढ़ोतरी हो रही है। रात का पारा 24.7 डिग्री तक पहुंचने से रात में उमस और गर्मी से लोगों की नींद खराब हो गई है। बिजली कटते ही पसीने से लोग तर बतर हो जा रहे हैं।
विज्ञापन

मौसम विज्ञान केंद्र चुर्क के प्रेक्षक राजन सिंह ने बुलेटिन जारी करते हुए बताया कि चुर्क क्षेत्र के तापमान में एक सप्ताह केे अंदर तेजी से बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

13 अप्रैल को जहां अधिकतम पारा 36.6 डिग्री था, वहीं मात्र छह दिनों में यह करीब 6 डिग्री बढ़कर रविवार को 42.6 डिग्री तक पहुंच गया। लगातार बढ़ती गर्मी से जनजीवन प्रभावित हो रहा है।
दोपहर में गर्म हवा के थपेड़ों से लोग ज्यादा बेहाल नजर आ रहे हैं। अधिकांश लोग सुबह-शाम अपने घरों से निकल रहे हैं। दिन में तेज धूप और झुलसा देने वाली हवाओं के कारण जिला मुख्यालय रॉबर्ट्सगंज के साथ ही ग्रामीण बाजारों और सड़कों पर सन्नाटा पसरा नजर आ रहा है। लोग जरूरी काम होने पर ही घरों से बाहर निकल रहे हैं।

बढ़ती गर्मी का असर अब लोगों के स्वास्थ्य पर भी दिखने लगा है। मेडिकल कॉलेज के साथ ही सीएचसी और पीएचसी में डिहाइड्रेशन, सिरदर्द और लू के मरीजों की संख्या बढ़ रही है।
मौसम विशेषज्ञों के अनुसार अगले कुछ दिनों में हवा की रफ्तार बढ़ने और आंशिक बादल छाने से तापमान में मामूली गिरावट संभव जताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed