फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Temperature reached 44.5 degrees Celsius, highest this week

Sonebhadra News: 44.5 डिग्री सेल्सियस पहुंचा तापमान, इस सप्ताह में सबसे अधिक

Thu, 13 Jun 2024 11:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jun 2024 11:21 PM IST
विज्ञापन
Temperature reached 44.5 degrees Celsius, highest this week
पिछले सप्ताह से तापमान में लगातार वृद्धि दर्ज की जा रही है। बृहस्पतिवार को सोनांचल का अधिकतम तापमान 44.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। यह इस सप्ताह का सबसे अधिक तापमान है। चिलचिलाती धूप और उमस से जनजीवन अस्त व्यस्त रहा।
विज्ञापन

पिछले सप्ताह मौसम सामान्य होने से अधिकतम पारा लुढ़ककर 37 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। दो से तीन दिन तक तापमान बराबर रहा। इसके बाद तापमान में पुन: वृद्धि दर्ज की जाने लगी। मौसम विज्ञान केंद्र के प्रेक्षक राजन सिंह के मुताबिक बृहस्पतिवार को न्यूनतम पारा 30.5 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 44.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
विज्ञापन

इसके मुकाबले बुधवार को न्यूनतम पारा 28.6 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 43.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ था। इस तरह से बीते 24 घंटे में न्यूनतम तापमान में करीब दो डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान में एक डिग्री सेल्यिस तापमान की वृद्धि दर्ज की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पहले मंगलवार को न्यूनतम तापमान 27.6 और अधिकतम तापमान 43.8 डिग्री सेल्सियस तथा सोमवार को न्यूनतम तापमान 29.5 और अधिकतम तापमान 43.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था। बृहस्पतिवार को सुबह 10 बजे तक ही पारा 41 डिग्री सेल्सियस तक चढ़ गया था। दोपहर एक बजे तक पारा 44.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।

लोग अधिकांश समय अपने घरों में ही दुबके रहे। दोपहर के वक्त शहर से लेकर ग्रामीण इलाके तक के सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। मौसम विभाग के अनुसार अभी उमस भरी गर्मी से राहत नहीं मिलेगी। अभी आगामी दो दिन तक तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed