{"_id":"570404c14f1c1b2838c810e6","slug":"temperature-reached-41-8-degrees","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरसी आग, पारा पहुंचा 41.8 डिग्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरसी आग, पारा पहुंचा 41.8 डिग्री
ब्यूरो/अमर उजाला/सोनभद्र
Updated Wed, 06 Apr 2016 12:16 AM IST
विज्ञापन
राबर्ट्सगंज में प्रचंड धूप से बचने के लिए छाता लगाकर निकली किशोरियां।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनांचल में तपिश लगातार बढ़ रही है। सोमवार को 41.4 डिग्री सेल्सियस के साथ पूर्वांचल के सबसे गर्म सोनभद्र जिले में मंगलवार को तापमान बढ़कर 41.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा गया। लू और बेहताशा गर्मी से लोग बिलबिला उठे। ऊपर से दोपहर में हुई बिजली कटौती ने लोगों को खूब तड़पाया।
राहत की बात रही कि तमाम सरकारी कार्यालय और विद्यालय बंद रहे। गर्मी के कहर का असर रहा कि सड़काें पर रोज की अपेक्षा लोगों की चहलकदमी कम दिखी। जो बाहर निकले भी वह लोग खुद को गर्मी से बचाव के उपाय करके निकले।
अप्रैल माह शुरू होते ही गर्मी ने उग्र रूप धारण करने लगी है। अभी से पड़ रही भीषण गर्मी से लोग मई, जून की स्थितियों के बारे में सोचकर सकते में पड़ गए हैं। सोमवार को जिले का अधिकतम तापमान 41.4 डिग्री सेल्सियस तक आंका गया। मंगलवार को इसमें दशमलव चार डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई। अब तापमान 41.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।
विज्ञापन
जबकि न्यूनतम तापमान 25.2 डिग्री सेल्सियस था। मौसम वैज्ञानिक राजन सिंह ने बताया कि मंगलवार को तापमान 41.8 डिग्री पहुंच गया। जबकि सोमवार को तापमान 41.4 डिग्री सेल्सियस रहा। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा. पीबी गौतम का कहना है कि धूप लगने से लोग डायरिया, बुखार, चक्कर, सिरदर्द, घबराहट, बेचैनी के शिकार हो सकते हैं। ऐसे में बचाव के लिए पानी पीते रहें, सिर ढक कर रखें।