फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Temperature fell to 6.5 degree Celsius in Sonbhadra, cold people

सोनभद्र में 6.5 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़का पारा, ठिठुरे लोग

Tue, 12 Jan 2021 06:50 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 12 Jan 2021 06:50 PM IST
विज्ञापन
Temperature fell to 6.5 degree Celsius in Sonbhadra, cold people
सोनभद्र। दो दिन से सर्द हवा चलने के साथ ही तापमान में गिरावट होने से ठंड फिर से बढ़ गई है। सर्द हवा चलने से सुबह और शाम लोग ठिठुरते नजर आए। मंगलवार को न्यूनतम एवं अधिकतम तापमान में करीब तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। दिन में धूप निकलने के बाद भी सर्द हवा चलने से लोग ठिठुरते रहे। मौसम विशेषज्ञ दो से तीन दिनों में और ठंड बढ़ने की संभावना जता रहे हैं।
विज्ञापन

मौसम विज्ञान केंद्र चुर्क के प्रेक्षक राजन सिंह ने बताया कि मंगलवार को सुबह आठ बजे चुर्क क्षेत्र का न्यूनतम तापमान 6.5 डिग्री सेल्सियस और शाम को पांच बजे अधिकतम तापमान 20.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। इस मुकाबले सोमवार को चुर्क क्षेत्र का न्यूनतम तापमान 10.5 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 23.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। सोमवार के तुलना में मंगलवार को न्यूनतम तापमान में 4.0 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान में 2.5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। ठंड को देखते हुए राबर्ट्सगंज नगर के बढ़ौली चौक, जिला अस्पताल परिसर, चंडी तिराहा, मेन चौक, गुरुद्वारा, रोडवेज बस स्टेशन, रेलवे स्टेशन सहित करीब 50 स्थानों पर अलाव जलाया जा रहा है। ठंड से बचने के लिए लोग सुबह-शाम अलाव तापते नजर आए।
विज्ञापन

कृषि विज्ञान केंद्र तिसुही के नोडल अधिकारी डॉ. रत्नाकर पांडेय और कृषि मौसम वैज्ञानिक विनीत यादव ने बताया कि भारत मौसम विज्ञान विभाग से प्राप्त आंकड़ों के विश्लेषण के अनुसार आगामी पांच दिनों में हवा की दिशा अधिकांशत: दक्षिणी, पश्चिमी रहने के साथ गति सात से नौ किलोमीटर प्रति घंटा रहने की संभावना है। इस बीच न्यूनतम तापमान छह से सात डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 24 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने के साथ सुबह-शाम हल्का से मध्यम कोहरा रहने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed