फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Temperature continues to rise on third day, no respite from heat

Sonebhadra News: तीसरे दिन भी तापमान में वृद्धि जारी, गर्मी से राहत नहीं

Wed, 12 Jun 2024 12:31 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jun 2024 12:31 AM IST
विज्ञापन
Temperature continues to rise on third day, no respite from heat
तापमान में लगातार तीसरे दिन भी बढ़त जारी रही। सोमवार को 43.6 से बढ़कर पारा मंगलवार को 43.8 डिग्री तक पहुंच गया। गर्म हवा के थपेड़ों से लोग बेहाल रहे तो तीखी धूप ने भी परेशानी बढ़ाई। बिजली की कटौती अलग मुसीबत बन रही है। बिना सूचना बिजली गुल रहने से उपभोक्ताओं को गर्मी में फजीहत झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन

पिछले दिनों बूंदाबादी से तापमान में गिरावट आई थी, लेकिन इसके बाद से ही लगातार पारे में वृद्धि हो रही है। धूप की तपिश ऐसी है कि लोग घरों के बाहर जाने से कतरा रहे हैं। दिन में बाजार की मुख्य सड़कों पर भी सन्नाटा छा रहा है। सूरज ढलने के बाद भी गर्मी से राहत नहीं मिल रही।
विज्ञापन

मौसम विज्ञान केंद्र के प्रेक्षक राजन सिंह ने बताया कि दिन का अधिकतम तापमान 43.8 डिग्री और न्यूनतम 27.6 डिग्री दर्ज किया गया। करीब 20 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलती रही। बुधवार को भी गर्मी से राहत मिलने के आसार नहीं हैं। शुक्रवार के बाद मौसम बदलने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, आपदा प्रबंधन विभाग भी गर्मी से बचाव के लिए लोगों को नियमित सचेत कर रहा है। आपदा सलाहकार पवन शुक्ल ने बताया कि धूप में निकलने से बचें। बहुत जरूरी हो तो गमछा, टोपी से सिर ढकना न भूलें। बोतल का पानी साथ रखें। लगातार लंबी यात्रा से भी परहेज करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed