{"_id":"62f697f4bad2cc2edd52e85a","slug":"teenshed-on-service-lane-then-why-not-an-accident-sonbhadra-news-vns6689459157","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर्विस लेन पर टीनशेड... तो क्यों न हो एक्सीडेंट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सर्विस लेन पर टीनशेड... तो क्यों न हो एक्सीडेंट
विज्ञापन
चार राज्यों के साथ ही सोनभद्र को वाराणसी से जोड़ने वाली वाराणसी-शक्तिनगर राजमार्ग पर प्रशासन की तरफ से 12 स्थानों को ब्लैक स्पॉट घोषित किया गया है। कई ब्लैक स्पॉट पर अतिक्रमण होने की वजह से हादसे हो रहे हैं। उप संभागीय परिवहन विभाग के आंकड़ों पर गौर करें तो मधुपुर में सर्विस लेन पर अतिक्रमण की वजह से कई हादसे हो चुके हैं। यही हाल उरमौरा समेत अन्य ब्लैक स्पॉट्स का है। इसके बावजूद प्रशासन की तरफ से अतिक्रमण हटाने के दिशा मेें ठोस पहल नहीं की जा रही है। वहीं टोल वसूलने वाली कंपनी के लोग भी अतिक्रमण को लेकर संजीदा नहीं है।
परिवहन विभाग की तरफ से जिन 15 स्थानों को ब्लैक स्पॉट घोषित किया गया है, उनमें रीवां-रांची नेशनल हाइवे पर पर तीन और 12 ब्लैक स्पॉट वाराणसी-शक्तिनगर राजमार्ग पर घोषित किया गया है। इसमें हथवानी, खाड़पाथर, औड़ी, पटवध, चोपन कस्बा, डाला कस्बा, सलखन, मारकुंडी, गुरमुरा, बग्धानाला, मधुपुर, उरमौरा, लोहरा, हिंदुआरी, चंडी तिराहा शामिल है। आंकड़ों पर गौर करें तो इस वर्ष अब तक चिह्नित स्पॉट पर 62 सड़क हादसे हुए हैं। मधुपुर में अधिकांश हादसे सर्विस लेन पर अतिक्रमण की वजह से हुई है। आलम यह है कि बाजार में राहगीरों व दो पहिया वाहनों के आवागमन के लिए बने सर्विस लेन पर स्थानीय कई दुकानदारों ने टीनशेड लगाकर अतिक्रमण कर लिया है। अतिक्रमण की वजह से सर्विस लेन से गुजरने वाले वाहन व राहगीर मुख्य मार्ग से होकर आवागमन करने को विवश हैं। मुख्य मार्ग पर फ्लाईओवर के बाद टर्निंग होने की वजह से अक्सर हादसे हो रहे हैं। इस वर्ष अब तक सिर्फ मधुपुर बाजार में सात सड़क हादसे हो चुके हैं। इसमें कई लोगों की जान भी जा चुकी है। कार्रवाई न होने से अतिक्रमण का दायरा बढ़ता ही जा रहा है। मौजूदा समय में मधुपुर बाजार में राजमार्ग के दोनों तरफ सर्विस लेन पर अतिक्रमण बदस्तूर जारी है। इसके बावजूद प्रशासन कार्रवाई करने के बजाय मूकदर्शक बना हुआ है।
सर्विस लेन पर सामान रखकर कब्जा
सोनभद्र। वाराणसी शक्तिनगर राजमार्ग पर चिह्नित किए गए ब्लैक स्पॉट में उरमौरा मोड़ भी शामिल है। प्रशासन की जानकारी में यहां इस वर्ष अब तक चार हादसे हो चुके हैं। इसके अलावा भी कई हादसे हुए हैं। सड़क हादसों के पीछे की वजह जाने तो यहां भी अधिकांश हादसे सर्विस लेन पर वाहन खड़ा होने तथा गिट्टी, बालू व अन्य सामान रखकर अतिक्रमण होना है।
विज्ञापन
सर्विस लेन पर कहा अतिक्रमण हुआ है, इस बारें में पेट्रोलिंग टीम को लगाकर जानकारी ली जाएगी। इसके बाद अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। - उत्तम सिंह, मैनेजर, एसीपी टोल प्लाजा लोढ़ी।