फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Teenager traveling with bike after Chhath Puja dies in accident

Sonebhadra News: छठ पूजा के बाद बाइक लेकर निकले किशोर की हादसे में मौत

Fri, 08 Nov 2024 10:59 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 08 Nov 2024 10:59 PM IST
विज्ञापन
Teenager traveling with bike after Chhath Puja dies in accident
सोनभद्र/कोन। जिले के विभिन्न्था ना क्षेत्रों में बृहस्पतिवार की रात सड़क हादसों में एक युवक की मौत हो गई। दो युवकों समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। चोपन सीएचसी से दो घायलों को रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

कोन थाना क्षेत्र की महीउद्दीनपुर निवासी राजेश कन्नौजिया का पुत्र रोहित (17) बृहस्पतिवार की रात छठ पूजा के बाद घाट से घर लौटा। रात करीब एक बजे उसे दोस्त का फोन आया। इसके बाद वह बाइक लेकर घर से निकल गया। कोटा-तेलगुड़वा मार्ग पर डहकूडंडी के पास पुलिया के किनारे दीवार से उसकी बाइक टकरा गई। हादसे में रोहित को गंभीर चोट आई। परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। वहां उपचार के दौरान शुक्रवार को दोपहर बाद उसकी मौत हो गई। परिजनों ने उपचार में लापरवाही का आरोप लगाया। पिता राजेश ने बताया कि बेटे की स्थिति गंभीर होने के बाद भी उसे रेफर न कर डॉक्टर इलाज करते रहे। अगर समय से आगे रेफर किया गया होता तो जान बच सकती थी।
विज्ञापन

उधर, चोपन थाना अंतर्गत डाला चढ़ाई के पास एक ट्रक ने बाइक को चपेट में ले लिया। हादसे में बाइक सवार चंद्रनगर निवासी राकेश मिश्रा उर्फ बब्बू (36) घायल हो गया। वह डाला बाजार से तेलगुड़वा की तरफ जा रहा था। उसे वाराणसी रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीसरी घटना चोपन थाना क्षेत्र के ही ग्राम कोटा के टोला जरंगाखाड़ी के पास की है। चोराटीडंडी जाने वाले मार्ग पर दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे में सलइबनवां निवासी मुलायम यादव (25) घायल हो गया। वह बहन के घर छठ पूजा में शामिल होने जा रहा था।

पटवथ के पास ट्रक-ट्रेलर में आमने-सामने की टक्कर हुई। इसमें दोनों वाहनों के चालक घायल हुए। उन्हें चोपन सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed