फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Teenager's body found hanging from tree

किशोरी का शव पेड़ से लटकता मिला

Fri, 16 Jul 2021 10:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 16 Jul 2021 10:42 PM IST
विज्ञापन
Teenager's body found hanging from tree
किशोरी का शव पेड़ से लटकता मिला
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को घर से निकली थी किशोरी
संवाद न्यूज एजेंसी
शक्तिनगर। अनपरा थाना क्षेत्र के रणहोर गांव निवासी घर से संदिग्ध परिस्थिति में गुरूवार को लापता हुई किशोरी का शव उसकेे घर के समीप स्थित जंगल में पेड़ से शुक्रवार को लटकता मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सीएचसी दुद्वी ले गई।

रणहोर निवासी दूधनाथ गुप्ता की पुत्री पूजा बृहस्पतिवार देर शाम संदिग्ध स्थिति में घर से लापता हो गई थी। परेशान परिजनों द्वारा रात भर उसकी खोजबीन की गई,लेकिन पता नहीं चला। शुक्रवार सुबह जंगल में शौच के लिए गये ग्रामीण ने पूजा का पेड़ से लटकता शव देख सन्न रह गये। देखते ही देखते जंगल के आग की तरह यह खबर पूरे क्षेत्र में फैल गई। भागे-भागे मौके पर पहुंचे परिजन दहाड मारकर रोने लगे। सूचना पर अनपरा के प्रभारी निरीक्षक विजय प्रताप सिंह भी मौके पर पहुंच गये। उन्होंने बताया कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की विवेचना की जा रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया गया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद घटना से परदा उठ जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed