{"_id":"5efe004c8ebc3e42e57b7188","slug":"teenager-s-body-found-hanging-from-tree-sonbhadra-news-vns533541852","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेड़ से लटकता मिला किशोरी का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेड़ से लटकता मिला किशोरी का शव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बभनी। थाना क्षेत्र के नधिरा गांव में बृहस्पतिवार की शाम संदिग्ध हाल में एक किशोरी का शव महुए के पेड़ में दुपट्टा के सहारे लटकता मिला। घटना की जानकारी होने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सीएचसी दुद्घी भेज दिया।
पुलिस के मुताबिक शाम करीब पांच बजे नधिरा गांव निवासी सोनम 14 का उसके घर से करीब तीन सौ मीटर कर दूरी पर महुए के पेड़ से दुपट्टे के सहारे शव लटकता मिला। सोनम की मां और बहन पड़ोस में आयोजित एक अन्नप्रसासन समारोह से वापस अपनेघर पहुंची तो बेटी को गायब देख उसकी खोजबीन में जुट गई। ढूटते हुए मां-बेटी नाले की तरफ गई तोमहुए के पेड़ से शव लटकता दिखाई दिया। मां दशमत देवी ने बताया कि मेरी लड़की पिपराखांड में अपने मौसा के घर रहती थी। उसने आत्हत्या क्यों की कुछ समझ में नहीं आ रहा है।घटना की सूचना ग्राम प्रधान राजेंद्र प्रसाद ने पुलिस को दी। सब इंस्पेक्टर संजय कुमार पाल ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सीएचसी दुद्धी भेज दिया। सब इंस्पेक्टर संजय पाल ने बताया कि प्रथम दृष्टया किशोरी द्वारा आत्महत्या करने का मामला प्रकाश में आया है। हालांकि पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का सही पता चलेगा।