{"_id":"616db8f63a90a4186c565b4d","slug":"teenager-gang-raped-case-registered-against-three-sonbhadra-news-vns6179437180","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म, तीन पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म, तीन पर केस दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस चौकी डाला क्षेत्र अंतर्गत एक गांव में किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं मेें केस दर्ज किया है। पुलिस अधीक्षक ने सीओ सिटी राजकुमार त्रिपाठी के नेतृत्व में तीन टीमें आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगाई हैं।
चौकी डाला क्षेत्र निवासी महिला ने पुलिस को दिए तहरीर में आरोप लगाया है कि शुक्रवार की रात करीब नौ बजे उसकी बेटी (16) शौच के लिए बाहर निकली थी। उसी समय एक युवक अपने दो साथियों के साथ बाइक से बेटी के पास पहुंचा। युवकों ने जबरदस्ती किशोरी को बाइक पर बैठा कर सुनसान स्थान पर ले गए। आरोप है कि युवकों ने वहां बारी-बारी से दुष्कर्म किया। घटना की जानकारी किसी को देने पर जान से मारने की धमकी देते हुए आरोपी फरार हो गए। देर रात पीड़िता घर पहुंची और घरवालों को आपबीती बताई। लोकलाज की डर से कई दिनों तक पीड़िता और उसके परिवार के लोगों ने पुलिस को घटना की सूचना नहीं दी। सोमवार को मां चोपन थाने पहुंची। चोपन एसओ केके सिंह, स्वॉट टीम प्रभारी अमित तिवारी और सर्विलांस प्रभारी सरोजमा को आरोपियों को पकडने का निर्देश दिया। थानाध्यक्ष किरण कुमार सिंह ने बताया कि पीड़िता की मां की तहरीर पर एक नामजद और दो अज्ञात के खिलाफ दुष्कर्म समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर आरोपियों की तलाश की जा रही है। कहा कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।