{"_id":"9d7b3f8e0f801c227aeace544cef76e4","slug":"teen-scorching-explosion-in-garbage-dumps-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" कूड़े के ढेर में विस्फोट होने से किशोर झुलसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कूड़े के ढेर में विस्फोट होने से किशोर झुलसा
ब्यूरो अमर उजाला, सोनभद्र
Updated Thu, 19 Mar 2015 12:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राबर्ट्सगंज के पूरब मोहाल में एक क्लिनिक के पास कूडे़ के ढेर में मंगलवार की शाम हुए विस्फोटक से अभिषेक (15) झुलस गया। कूड़े में दवाओं की खाली शीशी पड़ी थी।
ढेर में आग लगाने से घटना हुई। क्लिनिक के डाक्टर ने पहले किशोर का उपचार शुरू किया लेकिन क्षेत्रीय लोगों के विरोध पर वहां से फरार हो गया। सीएमओ अमरेंद्र सिंह का कहना है कि मामले की जांच कराई जाएगी।
मंगलवार की शाम करीब पांच बजे राबर्ट्सगंज के वार्ड नंबर 22 में पूरब मोहाल के पास एक निजी क्लिनिक के डाक्टर ने कुछ दवा की शीशी को इकट्ठा कर उसमेें आग लगा दी।
विज्ञापन
आग से दवा की शीशियां विस्फोट करने लगीं। इस दौरान वहां से गुजर रहा अभिषेक पुत्र स्व. योगेंद्र निवासी नई बाजार झुलस गया। उसके चेहरे और बाल पर विस्फोट से केमिकल्स पड़ गए थे।
हादसे के बाद डाक्टर ने झुलसे अभिषेक का प्राथमिक उपचार खुद किया और फिर उसे छुट्टी दे दी। हालांकि कुछ ही देर बाद आसपास के लोग काफी संख्या में क्लिनिक पर पहुंच गए और डाक्टर के इस काम का विरोध करने लगे।
क्षेत्रीय लोगों का कहना था कि डाक्टर खुले स्थान पर दवा फेंकता है। इससे संक्रामक बीमारी होने की संभावना बनी हुई है। मामला गंभीर होता देख डाक्टर मौके से फरार हो गया।
पुलिस चौकी इंचार्ज संतोष यादव का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। वहीं मुख्य चिकित्साधिकारी डा. अमरेंद्र बहादुर सिंह का कहना है कि सार्वजनिक स्थानों पर दवा को फेंकना या उसमें आग लगाने पर प्रतिबंध है। डाक्टर की लापरवाही से अगर बालक झुलसा होगा तो जांच कराई जाएगी।