{"_id":"68223921c4d92c5e6c03bd83","slug":"teen-dies-after-drowning-in-a-baoli-accident-happened-when-he-slipped-while-bathing-sonbhadra-news-c-194-1-svns1040-128260-2025-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: बाउली में डूबने से किशोर की मौत, नहाते समय पैर फिसलने से हुआ हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: बाउली में डूबने से किशोर की मौत, नहाते समय पैर फिसलने से हुआ हादसा
विज्ञापन
बीजपुर थाना क्षेत्र के ग्राम सभा जरहां के टोला चेतवा में सोमवार को बाउली में डूबने से किशोर की मौत हो गई। नहाते समय पैर फिसलने से वह गहरे पानी में चला गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
चेतवा निवासी अक्षय कुमार का पुत्र राकेश कुमार (14) सोमवार को घर के पास कुछ दूरी पर बने बाउली में कुछ बच्चों के साथ नहाने गया था। नहाने के दौरान पैर फिसलने से वह गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा।
उसे डूबता देख अन्य साथियों ने शोरगुल मचाया। घर जाकर घटना की जानकारी दी। आनन फानन मौके पर पहुंचे परिजन तलाश में जुट गए। पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची और स्थानीय गोताखोरों की मदद से राकेश को बाहर निकलवाया।
विज्ञापन
उसे एनटीपीसी रिहंद के धन्वंतरि चिकित्सालय ले जाया गया, जहां जांच के बाद डाॅक्टर ने किशोर को मृत घोषित कर दिया। इस संदर्भ में प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार मिश्रा ने बताया कि शव को मोर्चरी में रखवा दिया गया है।
किशोर की गहरे पानी में डूबने से मौत हुई है। मंगलवार को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा। राकेश दो बहनों के बीच इकलौता भाई था। उसकी मौत से माता-पिता व परिवार के अन्य सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।