फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Technicians protest against black lace dam energy management

टेक्नीशियनों ने काला फीता बांध ऊर्जा प्रबंधन के खिलाफ जताया विरोध

Mon, 08 Feb 2021 07:04 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 08 Feb 2021 07:04 PM IST
विज्ञापन
Technicians protest against black lace dam energy management
अनपरा। राज्य विद्युत परिषद प्राविधिक कर्मचारी संघ ने केंद्र आह्वान पर आंदोलन के दूसरे दिन सोमवार को लंबित मांगों और समस्याओं का समाधान न होने पर काला फीता बांधकर ऊर्जा प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन

राज्य विद्युत परिषद प्राविधिक कर्मचारी संघ शाखा अनपरा के अध्यक्ष विजय बहादुर ने कहा कि बिजली उत्पादन एवं आपूर्ति में टेक्नीशियन अहम भूमिका का निर्वहन करते हैं लेकिन तकनीकी संवर्ग की मांगों व समस्याओं को ऊर्जा प्रबंधन नजर अंदाज कर रहा है। कहा कि टेक्नीशियन जो कि अवर अभियंता के ठीक नीचे का पद है को अवर अभियंता के ठीक नीचे का ग्रेड 4200 रूपये का वेतन दिया जाए। पूर्व की भांति एक वेतन वृद्धि का लाभ एक जनवरी 2006 के बाद नियुक्त सभी टेक्नीशियन को दिया जाए। पीसीएल की भांति टेक्नीशियन से अवर अभियंता पदोन्नति में 40 प्रतिशत कोटा एवं एलपीडी में परीक्षा प्रणाली समाप्त किया जाए। उन्होंने कहा कि उनका प्रदर्शन 13 फरवरी तक जारी रहेगा। इस अवसर पर सचिव अनिल कुमार यादव,अनिल मौर्या, विनोद कुमार, श्याम सुन्दर दास, अवधेश कुमार प्रजापति, कालिका प्रसाद, पकज, सिंह, कृष्णा, धनंजय, राम भरत भारती, सुरेश प्रजापति आदि रहे।
विज्ञापन

ओबरा। टेक्नीशियनों की लंबित समस्याओं के निराकरण की मांग को लेकर राज्य विद्युत परिषद प्राविधिक कर्मचारी संघ के बैनर तले बिजली कामगारों ने सोमवार को आंदोलन के द्वितीय चरण में काला फीता बांधकर कार्य स्थल पर विरोध जताया। इस दौरान बिजली कामगारों नारेबाजी भी की। शाखा अध्यक्ष उमेश कुमार एवं केंद्रीय अध्यक्ष दिनेश कुमार ने संयुक्त रूप से बताया कि जब तक हमारी मांगे पूरी नहीं होंगी चरणबद्ध आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed