फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Team reached the hospital to investigate under the leadership of SDM

एसडीएम की अगुवाई में जांच करने अस्पताल पहुंची टीम

Wed, 08 Jun 2022 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jun 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
Team reached the hospital to investigate under the leadership of SDM
कोतवाली के समीप स्थित निजी अस्पताल में पिछले दिनों उपचार के दौरान महिला की हुई मौत के मामले की जांच के लिए बुधवार को सदर एसडीएम राजेश कुमार सिंह की अगुवाई में तीन सदस्यीय टीम पहुंची। अधिकारियों ने मरीज के भर्ती, उपचार और मौत से संबंधित विस्तृत जानकारी ली। 25 मई को निजी अस्पताल में इलाज के दौरान हुई महिला गुड्डी देवी की मौत के बाद उसके परिजनों ने इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया था। डीएम ने महिला की मौत प्रकरण की निष्पक्ष जांच के लिए त्रिस्तरीय कमेटी का गठन किया गया है। जांच कमेटी में मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. रमेश सिंह ठाकुर, एसडीएम राबर्ट्सगंज राजेश कुमार सिंह और सीओ सिटी राजकुमार तिवारी शामिल हैं। बुधवार को टीम ने अस्पताल पहुंचकर महिला के इलाज के दौरान तैयार की गई फाइलों सहित अन्य दस्तावेजों की जांच की। अधिकारियों ने अस्पताल के प्रबंधक समेत कई कर्मियों का बयान भी दर्ज किया। इस संबंध में उपजिलाधिकारी ने कहा कि तथ्यात्मक रिपोर्ट तैयार कर जल्द जिलाधिकारी को प्रेषित कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed