फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   team coming for uranium survey

यूरेनियम सर्वे के लिए आ रही टीम

Sat, 13 Nov 2021 07:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 13 Nov 2021 07:12 PM IST
विज्ञापन
team coming for uranium survey
म्योरपुर। क्षेत्र में यूरेनियम की संभावनाएं तलाशने आ रही परमाणु ऊर्जा विभाग से अधिकृत प्राइवेट संस्था के हेलीकॉप्टर को उतरने की अनुमति देने से एसडीएम ने इंकार कर दिया है। इसके लिए सुरक्षा कारणों के साथ ही एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया की सहमति न होने का हवाला दिया गया है। यह टीम 14 से 17 नवंबर तक क्षेत्र में रहकर यूरेनियम की उपलब्धता का सर्वे करेगी। ऐसे में हेलीकॉप्टर उतरने की अनुमति न मिलने से सर्वे प्रक्रिया बाधित होने की आशंका गहरा गई है। क्षेत्र में कोयला, बॉक्साइट, यूरेनियम सहित कई तरह के खनिज संपदा का भंडार है। समय-समय पर इसका सर्वे कर मात्रा का आंकलन किया जाता रहा है। यूरेनियम की उपलब्धता की संभावनाओं के मद्देनजर परमाणु ऊर्जा विभाग ने एक निजी संस्था को सर्वे का कार्य सौंपा है। संस्था हेलीकॉप्टर से यहां सर्वे करेगी। हेलीकॉप्टर में आधुनिक यंत्र लगे हैं, जिससे वह भूगर्भ में स्थित तत्वों का पता लगाएगा। संस्था के लोगों ने एसडीएम से हेलीकॉप्टर उतारने की अनुमति मांगी थी। इसके लिए शनिवार की शाम एसडीएम ने म्योरपुर हवाई अड्डे का निरीक्षण भी किया। एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के लोगों से बातचीत की। एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के उच्चाधिकारियों ने निर्माण कार्य चालू होने का हवाला देते हुए हाथ खड़े कर दिए। इसके बाद एसडीएम रमेश कुमार ने भी हेलीकॉप्टर उतरने को लेकर अनुमति से इंकार कर दिया। एसडीएम रमेश कुमार ने कहा कि सुरक्षा कारणों और एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया की ओर से निर्माण को लेकर हाथ खड़े करने के बाद रविवार से उतरने वाले हेलीकॉप्टर को अनुमति नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed