फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Team Attackers won the Pro Volleyball Cup

Sonebhadra News: टीम अटैकर्स ने जीता प्रो वॉलीबाल कप

Mon, 01 May 2023 09:53 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 01 May 2023 09:53 PM IST
विज्ञापन
Team Attackers won the Pro Volleyball Cup
रेणुसागर। अनपरा तापीय परियोजना के आवासीय परिसर में चल रहे अनपरा प्रो वॉलीबाल प्रतियोगिता का रविवार को फाइनल खेला गया। टीम अटैकर्स ने टीम स्पाकर्स को 3-0 से पराजित कर ट्राफी अपने नाम की।
विज्ञापन

सोनभद्र वॉलीबाल संघ के सचिव सुरेश चंद्र मिश्र की देखरेख में प्रतियोगिता 16 अप्रैल से शुरू हुई थी। इसमें इं. सुनील पांडेय की टीम स्पाइकर्स, इं. पीयूष राय की टीम अटैकर्स, इं. एसके रजक की टीम डिफेंडर्स, इं. अनिरुद्ध सिंह की टीम ब्लॉकर्स शामिल हुई। टीम अटैकर्स और टीम स्पाइकर्स फाइनल में पहुंची। फाइनल में दोनों टीमों के बीच कड़ा मुकाबला हुआ। इसमें 25-23, 25-22, 25-23 से टीम अटैकर्स ने स्पाइकर्स को 3-0 से हराकर कप पर कब्जा कर लिया। फाइनल मैच मे मुख्य अतिथि अनपरा तापीय परियोजना के मुख्य महाप्रबंधक इं. आरसी श्रीवास्तव रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed