{"_id":"684880c69f90bc0d890e6d4c","slug":"teachers-will-be-able-to-come-to-sonbhadra-from-15-districts-but-will-not-be-able-to-go-to-other-districts-sonbhadra-news-c-194-1-son1001-129614-2025-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: 15 जिलों से सोनभद्र आ सकेंगे शिक्षक, दूसरे जिले नहीं जा सकेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: 15 जिलों से सोनभद्र आ सकेंगे शिक्षक, दूसरे जिले नहीं जा सकेंगे
विज्ञापन
परिषदीय विद्यालयों में शिक्षक-छात्र अनुपात सुधारने की कवायद के बीच जिले से गैर जनपदाें में जाने की राह देख रहे शिक्षकों को बड़ा झटका लगा है। अंतर जनपदीय स्थानांतरण का लाभ जिले से बाहर जाने के लिए नहीं मिलेगा। चिह्नित 15 जिलों से शिक्षक जिले में आ सकेंगे।
जिले में 2070 परिषदीय विद्यालयों का संचालन हो रहा है। जहां 4500 से अधिक शिक्षक कार्यरत हैं। इनमें बड़ी संख्या में शिक्षक गैर जनपदीय हैं। ऐसे में गर्मी की छुट्टियों के दौरान अंतर जनपदीय स्थानांतरण प्रक्रिया से उम्मीद लगाए बैठे थे। हालांकि बेसिक शिक्षा परिषद की ओर से जारी पदों के विवरण के अनुसार 15 जिलों में ग्रामीण क्षेत्र में शिक्षकों को तबादला लेने का मौका है। इसके माध्यम से पिछड़े जिलों में शिक्षकों की कमी को पूरा करने की कवायद की जा रही है। ये शिक्षक सोनभद्र के ग्रामीण क्षेत्र में तबादला ले सकेंगे। इन रिक्तियों की सूची सोमवार को निर्धारित वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है, जबकि सोनभद्र से अभी तबादले के लिए रिक्तियां नहीं है। चिह्नित जिलों से सोनभद्र आने वाले शिक्षकों के लिए तबादले के लिए ऑनलाइन आवेदन सोमवार से शुरू हो गया है। वह 12 जून तक चलेगा। आंकड़ों पर गौर करें जिले में बाहर से आने वाले शिक्षकों में प्राथमिक में सहायक अध्यापकों के लिए 1078 सीटें उपलब्ध हैं, जबकि उच्च प्राथमिक में सहायक अध्यापक के लिए 1507 सीटें हैं। उच्च प्राथमिक में हेड मास्टर के लिए 107 सीटें हैं। शिक्षक ऑनलाइन आवेदन की प्रति बीएसए कार्यालय में 9 से 13 जून तक जमा करेंगे। बीएसए 14 जून तक ऑनलाइन सत्यापन कर डाटा लॉक करेंगे। वहीं एनआईसी 16 जून को तबादला सूची जारी करेगी।
-- -- -
शासन स्तर से तबादले के लिए गाइड लाइन जारी हो गई है। सोनभद्र में रिक्तियां न होने के कारण यहां से गैर जनपदों में शिक्षकों को तबादला नहीं मिल सकेगा। अन्य तबादले नियमों के मुताबिक होंगी। -मुकुल आनंद पांडेय, बीएसए।