{"_id":"899acb77ebce33062283991193df53dc","slug":"teachers-violent-movement-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षकों का आंदोलन हुआ उग्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षकों का आंदोलन हुआ उग्र
ब्यूरो अमर उजाला, सोनभद्र
Updated Sat, 04 Apr 2015 11:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वित्तविहीन शिक्षकों को मानदेय दिए जाने की मांग को लेकर छह दिन से चल रहे आंदोलन के बावजूद कोई पहल न होती देख आंदोलनकारियों का धैर्य अब जवाब देने लगा है।
शनिवार को जहां मसले को लेकर राबर्ट्सगंज स्थित राजकीय बालिका इंटर कालेज गेट पर छठवें दिन भी मूल्यांकन कार्य का बहिष्कार कर शिक्षकों ने धरना जारी रखा।
वहीं मुख्यमंत्री का प्रतीकात्मक पुतला दहन कर नाराजी जताई। इस दौरान प्रदेश सरकार के विरोध में जमकर नारे भी लगाए गए। सत्तापक्ष के विधायकों के धरना स्थल पर न आने को लेकर भी कड़ी नाराजगी का इजहार किया गया।
शिक्षक संघर्ष समिति के संयोजक विजय राम पांडेय ने कहा कि शिक्षक छह दिनों से आंदोलित हैं लेकिन उनकी जायज मांगों पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
पहले ही मांगों को लेकर आंदोलन का रास्ता अपनाया गया लेकिन सिर्फ आश्वासनों का ही घूंट पिलाया जाता रहा। अब यह चीजें बर्दाश्त नहीं की जाएंगी। जब तक मांगें नहीं मान ली जातीं, तब तक मूल्यांकन कार्य का बहिष्कार जारी रहेगा।
विज्ञापन
माध्यमिक शिक्षक संघ (चेतनारायण गुट) के जिला उपाध्यक्ष अनिल सिंह और वित्तविहीन शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष डा. बिजेंद्र सिंह ने कहा कि गर्मी के दिनों में शिक्षकों को दिनभर सड़क पर बैठना पड़ रहा है।
इसका खामियाजा सरकार को आगामी चुनाव में भुगतना पड़ेगा। सभा को रामअशीष कुशवाहा, डा. मंजू सिंह, नीलम राय, उमाकांत मिश्र, पीएन श्रीवास्तव, महेंद्र नाथ त्रिपाठी, गुलाब राय, कृष्ण कुमार तिवारी, जितेंद्र सिंह, संतोष त्रिपाठी, केपी मौर्या, नंदलाल शुक्ल ने भी संबोधित किया।
इस मौके पर अरुण पति त्रिपाठी, तिलकधारी सिंह, महेंद्र सिंह, दिनेश पाठक, शिवनाथ सिंह, डाली गुप्ता, साधना त्रिपाठी, राकेश द्विवेदी, धनंजय गिरि, सुभाष वर्मा, संतोष सिंह मौजूद रहे।